NTTF RD Tata Technical Institute celebrated 79th Independence Day – एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान में 79वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण, देशभक्ति विचारों और विशेष अतिथियों की उपस्थिति के साथ मनाया गया।

Aug 15, 2025 - 16:09
 0
NTTF RD Tata Technical Institute celebrated 79th Independence Day – एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस
NTTF RD Tata Technical Institute celebrated 79th Independence Day – एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

जमशेदपुर, 15 अगस्त 2025 : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैप्टन अमिताभ, कौशल विकास प्रमुख, टीएसएफ, विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल संगीता सिन्हा और अतिथि श्री बी.के. सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान की प्राचार्या प्रीता जॉन और उप प्राचार्य रमेश राय भी मौजूद थे। मुख्य अतिथि कैप्टन अमिताभ ने अपने संबोधन में देश के शहीदों और वीरों के बलिदान को याद करते हुए आजादी का महत्व बताया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक परितोष कुमार शर्मा और टीम के सदस्य हिरेश, शिवाप्रसाद, वरुण कुमार, दीपक सरकार, शशि रंजन मिश्रा, नकुल कुमार, स्मृति पल्लवानी चौधरी, राजीव रंजन, प्रीति, नेहा सहित कई अन्य लोगों ने सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के जज़्बे और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।