Jharkhand Police : खूंटी पुलिस ने अंतरजिला बैटरी चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

खूंटी पुलिस ने अंतरजिला बैटरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया, 4 आरोपी गिरफ्तार। चोरी की 31 बैटरियां और प्रयुक्त कार, मोबाइल बरामद। जानिए पूरी खबर।

Sep 3, 2025 - 18:48
 0
Jharkhand Police : खूंटी पुलिस ने अंतरजिला बैटरी चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jharkhand Police : खूंटी पुलिस ने अंतरजिला बैटरी चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

खूंटी, 3 सितंबर 2025 : खूंटी पुलिस ने वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की कुल 31 बैटरियां, एक होंडा सिटी कार, तीन मोबाइल और बैटरी चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में रांची के ओल्ड एचबी रोड गड्डा टोली निवासी मो मिन्हाज अंसारी, मो अकबर कुरैशी, मो शहादत अहमद और बिहार के बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी धनप्रकाश साह शामिल हैं। धनप्रकाश साह वर्तमान में बीआइटी चुटू में रह रहा था।

एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि बैटरी चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए तोरपा इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया था। टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी में होंडा सिटी कार (नंबर जेएच 05एल-5100) का उपयोग किया जा रहा था। एसआईटी ने मो शहादत अहमद उर्फ साहिल को हिरासत में लेकर, 19 बैटरियां बरामद कीं।

मिन्हाज अंसारी और अकबर कुरैशी की निशानदेही पर रांची के दीपाटोली बांधगाड़ी में धनप्रकाश साह की कबाड़ी दुकान से 12 बैटरियां बरामद हुईं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो आरोपी अकबर कुरैशी और मिन्हाज अंसारी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं।

गिरफ्तारी अभियान में इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी बिरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार हेम्ब्रम सहित सशस्त्र बल और जैव के जवान शामिल थे।

यह कार्रवाई खूंटी में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई का उदाहरण है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।