कलम की कीमत - अर्चना जी, गाजीपुर , उत्तर प्रदेश
अर्चना जी, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश की निवासी, राजेंद्र जी की पुत्री हैं। उन्होंने एम० ए०, बी० एड०, और बी. सी.ए. की शिक्षा प्राप्त की है। वे यू.पी. गवर्नमेंट में असिस्टेंट टीचर के पद पर कार्यरत हैं। अर्चना कविता, कहानी, लेख और संस्मरण लिखती हैं। उनकी रचनाएं विभिन्न मंचों और पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं और उन्हें कई सम्मान पत्र भी प्राप्त हुए हैं। अनेकों पुस्तकों में उनकी रचनाएं प्रकाशित हैं।

कलम की कीमत
कलम ने वेद की ऋचा बताई,
बताई मनीषी की मंत्रणा।
कलम ने क्या खूब बताई,
चीर हरण की वो यंत्रणा।।
शक्ति,सीता,सावित्री,
बताई बाई लक्ष्मी की गर्जना।
कलम ने क्या खूब बताई,
जौहर की वो ज्वलंत वेदना।।
राम की मर्यादा सिखाई,
सिखाई गीता की गुरु साधना।
द्वैत, अद्वैत से परे सिखाई,
ब्रह्म की है बड़ी चेतना।।
राधा का प्रेम बताई,
बताई मीरा की विरह व्यंजना।
कलम ने कबीरा की बताई,
भौतिकता पे लिखी भर्त्सना।।
कलम ने पूंजीवाद बताया,
बताई समाजवाद की संभावना।
कलम ने कम्युनिस्ट की बताई,
एक वर्ग हीन समाज की अवधारणा।।
वैदिक युग की गरिमा गाई,
कही मध्य युग की क्रूर क्रंदना।
आजादी के मतवालों की लिखी,
लहू से लथपथ वीर वंदना।।
कलम ने इतिहास लिखा,
लिख रही भविष्य की भवितव्यता।
कलम ने कही संत से,
करो सत्य की अनुसंधना।।
स्वरचित मौलिक अर्चना जी,
गाजीपुर , उत्तर प्रदेश,भारत
What's Your Reaction?






