क्या बहरागोड़ा के पारस अस्पताल में भर्ती झामुमो युवा नेता का स्वास्थ्य सुधर रहा है?

क्या बहरागोड़ा के पारस अस्पताल में भर्ती झामुमो युवा नेता का स्वास्थ्य सुधर रहा है?

Jul 5, 2024 - 13:33
Jul 5, 2024 - 16:16
क्या बहरागोड़ा के पारस अस्पताल में भर्ती झामुमो युवा नेता का स्वास्थ्य सुधर रहा है?
क्या बहरागोड़ा के पारस अस्पताल में भर्ती झामुमो युवा नेता का स्वास्थ्य सुधर रहा है?

बहरागोड़ा के पारस अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से इलाजरत चाकुलिया प्रखंड के झामुमो युवा नेता और कालापाथर पंचायत के मुखिया शिवचरण हांसदा का स्वास्थ्य जानने के लिए विधायक समीर कुमार मोहंती पहुंचे। विधायक ने इलाज कर रहे चिकित्सक से मुखिया के स्वास्थ्य की जानकारी ली और मुखिया शिवचरण हांसदा को जल्द स्वास्थ्य लाभ होने की शुभकामनाएं दीं।

मौके पर बहरागोड़ा बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, उप प्रमुख मुन्ना होता, राजीव लेंका, अरुण बारिक, नाडु गोपाल माईति, सोना करण सहित अन्य उपस्थित थे।

Chandna Keshri मैं स्नातक हूं, लिखना मेरा शौक है।