Ramdas Soren Death: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, घोड़ाबांधा में उमड़ा जनसैलाब

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन 15 अगस्त की रात हो गया। 16 अगस्त को घोड़ाबांधा धुंआ मैदान में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए और गोंड समाज ने गहरा शोक जताया।

Aug 16, 2025 - 20:48
 0
Ramdas Soren Death: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, घोड़ाबांधा में उमड़ा जनसैलाब
Ramdas Soren Death: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, घोड़ाबांधा में उमड़ा जनसैलाब

झारखंड में आज मातम पसरा हुआ है। राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन 15 अगस्त 2025 की देर रात हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार 16 अगस्त को उनकी शव यात्रा घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास से निकाली गई। अंतिम संस्कार घोड़ाबांधा धुंआ मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

इस मौके पर झारखंड सरकार के नेता, मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी, आर्मी के जवान और लाखों की संख्या में आम जनता शामिल हुई। लोग दूर-दराज़ से मंत्री जी को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

विशेष रूप से अखिल भारतीय संघ, जमशेदपुर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। अध्यक्ष दिनेश साह, मदन साह, उमेश साह, मुन्ना प्रसाद, ललन साह, हरकेश साह, मुन्ना लाल, बॉबी साह और हीरा देवी समेत कई समाजसेवी इस दुख की घड़ी में मौजूद रहे।

गोंड समाज ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। जमशेदपुर के गोंड समाज के लोगों ने कहा कि शिक्षा मंत्री का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

पूरा झारखंड इस वक्त गहरे शोक में डूबा है और लोग मंत्री जी की सादगी, नेतृत्व और सेवा भाव को याद कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।