Jharkhand Government Releases 51 Prisoners : झारखंड सरकार ने सजा पुनरीक्षण के बाद 51 कैदियों को किया रिहा
झारखंड सरकार ने 51 कैदियों को सजा पुनरीक्षण के बाद रिहा किया। जमशेदपुर के 10 कैदियों सहित अनेक बंदियों को बेहतर आचरण एवं स्वास्थ्य के आधार पर जेल से छोड़ा गया।

झारखंड सरकार ने राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की मंजूरी के बाद राज्य भर के कुल 51 बंदियों को जेल से रिहा किया है। इस कड़ी में जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल से 8 कैदी और साकची उपकारा से 2 कैदियों को स्वास्थ्य और बेहतर आचरण के आधार पर रिहा किया गया।
रिहा किए गए कैदियों में हत्या के मामले में सजायाफ्ता कई उम्र कैद के बंदी शामिल हैं। जेल अधीक्षक अजय कुमार प्रजापति और जेलर बबलू गोप ने कैदियों को माला पहनाकर विदा किया। राज्य सरकार ने कैदियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है और बेहतर जीवन के लिए प्रेरित किया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक में 14 वर्ष या उससे अधिक समय से सजा काट रहे कैदियों जिनकी उम्र अधिक हो गई है और जेल में आचरण अच्छा है, उन्हें रिहा करने का निर्णय लिया गया। बीते पांच वर्षों में 619 कैदियों को रिहा किया जा चुका है।
रिहाई के बाद कैदियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि वे नए सिरे से जीवन शुरू कर सकें।
What's Your Reaction?






