Golmuri Car Fire: अवैध सेकेंड हैंड शोरूम में लगातार दूसरे दिन आग, 2 कारें जलकर खाक, शरारत की आशंका
गोलमुरी के अवैध सेकेंड हैंड शोरूम में लगातार दूसरे दिन आग, 2 कारें जलकर खाक, शरारत की आशंका, पुलिस जांच जारी।
Jamshedpur Shocker: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडुंगरी में स्थित अवैध सेकेंड हैंड शोरूम में फिर आग लग गई। इसमें 2 कारें जलकर खाक हो गई। बुधवार को भी इसी शोरूम की बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगी थी और फिर दूसरे दिन यह घटना घटी।
दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
गुरुवार देर रात लगी आग को दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बुझाया। तब तक कारें पूरी तरह से जल चुकी थी। आगलगी को लेकर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
बुधवार को भी लगी थी आग, अब शरारत की आशंका
बुधवार को भी इसी शोरूम की बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगी थी। पहले आशंका जताई जा रही थी कि कार में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है, लेकिन अब लोग किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाने की आशंका जता रहे हैं।
सड़क किनारे खड़ी कारों से बड़ा हादसा टला
जिन कारों में आग लगी, उनके पीछे कई और कारें खड़ी थी, जिसके कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आग की लपटें और कारों तक पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
अवैध सेकेंड हैंड कारों का शोरूम सड़क किनारे
जिस कार में आग लगी थी वह सेकेंड हैंड कार शोरूम में खड़ी थी। प्रशासन की मिलीभगत से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क किनारे अवैध रूप से सेकेंड हैंड कारों का शोरूम चलता है। यह शोरूम सड़क किनारे बनाया गया है, जहां लाइन से 'फोर सेल' लिखी कई कारें खड़ी रहती हैं।
स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर उठाए सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि साईं मोटर्स परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में वाहन सड़क किनारे खड़े किए जाते हैं। रात भर कारें सड़क किनारे खड़ी रहती हैं, जिससे हादसे का डर भी बना रहता है।
आपकी राय क्या है – क्या लगातार दूसरे दिन आग लगने से शरारती तत्वों की संलिप्तता की आशंका जताई जा सकती है? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग इस घटना के बारे में जान सकें।
What's Your Reaction?


