साकची में क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव, एसडीओ पारुल सिंह ने की शिरकत

कची में क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने सावन महोत्सव मनाया, जिसमें एसडीओ पारुल सिंह ने शिरकत की और प्रिया सिंह को सावन क्वीन चुना गया।

Aug 12, 2024 - 16:11
Aug 12, 2024 - 16:41
 0
साकची में क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव, एसडीओ पारुल सिंह ने की शिरकत
साकची में क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव, एसडीओ पारुल सिंह ने की शिरकत
जमशेदपुर के साकची स्थित एक होटल में क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की महिलाओं ने सावन उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीओ पारुल सिंह ने शिरकत की।
 राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र सिंह के नेतृत्व तथा प्रदेश महामंत्री चंद्र सिंह राजपूत के अध्यक्षता में सावन उत्सव में सावन क्वीन कॉन्टैक्ट के साथ गीत संगीत का भी कार्यक्रम रखा गया। सावन क्वीन कॉन्टेस्ट के जज के रूप में अधिवक्ता सुधा सिंह तथा अनीता कुमारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
संगठन का यह चौथा सावन महोत्सव मनाया गया, जिसमें सावन क्वीन चुनी गयी प्रिया सिंह, फर्स्ट रनर अप निशा सिंह तथा सेकंड रनर अप पूनम सिंह को चुना गया। कोल्हान अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति की गयी। स्वागत गान के लिए निशा सिंह विभा सिंह पूनम सिंह तथा सुषमा सिंह ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पर्यावरण को हरा भरा रखने तथा आपसी सामंजस्य के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श भी हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Chandna Keshri चंदना केशरी, जो गणित-विज्ञान में इंटरमीडिएट हैं, स्थानीय खबरों और सामाजिक गतिविधियों में निपुण हैं।