Jamin Ka Bansawali Kaise Banaye | जमीन की वंशावली कैसे बनाएं: बिहार में वंशावली के लिए नई प्रक्रिया लागू, पंचायत स्तर पर लगेगा कैंप।

पंचायत सचिव द्वारा दस्तावेजों की जांच और प्रमाणित करने के बाद, आपको आसानी से वंशावली प्रमाण पत्र प्राप्त हो सकता है, जो भविष्य में आपकी संपत्ति और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Sep 3, 2024 - 11:19
Sep 3, 2024 - 11:19
Jamin Ka Bansawali Kaise Banaye  | जमीन की वंशावली कैसे बनाएं: बिहार में वंशावली के लिए नई प्रक्रिया लागू, पंचायत स्तर पर लगेगा कैंप।
Jamin Ka Bansawali Kaise Banaye | जमीन की वंशावली कैसे बनाएं: बिहार में वंशावली के लिए नई प्रक्रिया लागू, पंचायत स्तर पर लगेगा कैंप।

वंशावली प्रमाण पत्र एक अत्यधिक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो आपको अपनी पैतृक संपत्ति पर अधिकार स्थापित करने और जमीन खरीदने या बेचने का अधिकार प्रदान करता है। अगर आपने अपने पूर्वजों से जमीन प्राप्त की है और आप इस पर अपना अधिकार जमाना चाहते हैं, तो वंशावली प्रमाण पत्र आपके लिए जरूरी है।

वंशावली प्रमाण पत्र का महत्व

वंशावली प्रमाण पत्र में आपके परिवार के गोत्र और पूर्वजों की विस्तृत जानकारी होती है। यह वंशावली प्रमाण पत्र विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक होता है। उदाहरण के लिए, किसानों के लिए यह प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर उन्हें अपने पूर्वजों से खेती योग्य जमीन मिली है और वे कृषि विभाग की किसी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो वंशावली प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।  अगर आप अपनी संपत्ति बेचना चाहते हैं तो आपको अपनी वंशावली भी दिखानी होगी

वंशावली प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया

अब बिहार में वंशावली प्रमाण पत्र बनवाना बेहद आसान हो गया है। केवल ₹10 के शुल्क में आप अपना वंशावली प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। बिहार सरकार ने इस प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को वंशावली शिविर का आयोजन किया है, जहां आप आवेदन करके प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। बिहार सरकार वंशावली को साफ़ करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए बिहार सरकार वंशावली बनाने में आसानी प्रदान कर रही है। क्योंकि बिहार सरकार को संपत्ति के मुद्दे पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है|

वंशावली प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मोबाइल नंबर: प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संपर्क के लिए आवश्यक।
  • जमीन के दस्तावेज: पैतृक संपत्ति के कागजात।
  • शुल्क: ₹10 का भुगतान।
  • स्थानीय निवास प्रमाण पत्र: आवेदनकर्ता का पता प्रमाण।
  • भरा हुआ आवेदन फॉर्म: वंशावली के लिए आवेदन पत्र।
  • पहचान पत्र: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या अन्य पहचान प्रमाण।
  • शपथ पत्र: आवेदनकर्ता को अपने वंश का पूरा विवरण देना होगा।

वंशावली प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं

  1. आवेदन फॉर्म भरें: अपने उचित संदर्भ के साथ सभी आवश्यक विवरण सही ढंग से भरें।
  2. दस्तावेज जमा करें: सभी दस्तावेज और आवेदन पत्र पंचायत सचिव के पास जमा करें। इसके लिए लाइसेनर से न मिलें
  3. पंचायत सचिव की प्रक्रिया: पंचायत सचिव अपने डेटाबेस के अनुसार जांच करेगा, आपके दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करेगा और मुहर लगाएगा।
  4. प्रमाण पत्र प्राप्त करें: एक प्रति पंचायत सचिव के पास रहती है, जबकि दूसरी प्रति हस्ताक्षर के बाद आपको दी जाती है।

वंशावली प्रमाण पत्र के लिए दोबारा आवेदन

यदि किसी कारणवश आपको अपना वंशावली प्रमाण पत्र दोबारा बनवाना पड़े तो आपको पंचायत सचिव के पास ₹100 का शुल्क जमा करना होगा। यह आसान बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रदान की गई सेवा है।

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।