जादूगोड़ा में सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन मनाएगा विश्व आदिवासी दिवस: तैयारियां जोरों पर, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

जादूगोड़ा में सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन विश्व आदिवासी दिवस मनाने की तैयारियों में जुटी है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी।

Aug 7, 2024 - 15:48
Aug 7, 2024 - 16:06
 0
जादूगोड़ा में सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन मनाएगा विश्व आदिवासी दिवस: तैयारियां जोरों पर, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन होंगे मुख्य अतिथि
जादूगोड़ा में सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन मनाएगा विश्व आदिवासी दिवस: तैयारियां जोरों पर, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन द्वारा जादूगोड़ा अस्पताल चौक पर विश्व आदिवासी दिवस मनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस खास मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव बाबूलाल सोरेन को आमंत्रित किया गया है।

यूनियन के सहायक सचिव लखन मुर्मू, रघु सरदार, और चैतन्य हांसदा ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए बड़े-बड़े तोरण द्वार और मंच तैयार किए जा रहे हैं। इस आयोजन में लगभग 10,000 लोगों को निमंत्रण कार्ड वितरित किए गए हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे बाबूलाल सोरेन द्वारा जादूगोड़ा मोड़ चौक पर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। इसके बाद पारंपरिक आदिवासी नृत्य और ढोल-नगाड़ों के साथ बाबूलाल सोरेन को यूसिल अस्पताल चौक तक लाया जाएगा, जहां कार्यक्रम सभा में तब्दील हो जाएगी।

यूनियन के सहायक सचिव लखन मुर्मू ने बताया कि यूसिल अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों समेत लगभग 10,000 लोगों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। शाम के समय आदिवासी गायक राम मार्डी (जमशेदपुर) और प्रियंका मार्डी द्वारा ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें दोनों गायक अपनी गीतों से लोगों को झूमाएंगे।

कार्यक्रम की सफलता के लिए यूनियन के महासचिव रमेश माझी, सहायक सचिव लखन मुर्मू, चैतन्य हांसदा, रघु सरदार, भोगला मार्डी, योगेश तियु, और सुभाष कर्मकार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Chandna Keshri चंदना केशरी, जो गणित-विज्ञान में इंटरमीडिएट हैं, स्थानीय खबरों और सामाजिक गतिविधियों में निपुण हैं।