India - America Election War 2025: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन नहीं चाहते थे मोदी फिर बने पीएम, ट्रंप ने लगाए गंभीर आरोप
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दिए जाने वाले फंड पर रोक लगा दी है। ट्रंप ने जो बाइडन पर मोदी को हराने का आरोप भी लगाया है। उनके इस बयान की चर्चा हर तरफ हो रही है।

अमेरिका - इंडिया : अमेरीका के वर्तमान राष्ट्रपति ने अपने ही देश के पूर्व राष्ट्रपति पर एक ऐसा खुलासा किया है। जिसकी चर्चा भारत ही नही दुनियाभर में हो रही है। दरअसल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाइडन प्रशासन ने भारत के आम चुनाव में दखलंदाजी की है। ट्रंप ने कहा ने बाइडन ने पीएम नरेंद्र मोदी को हराने के लिए चुनाव में हस्तक्षेप किया है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क के नेतृत्व में अमेरिकी कार्य दक्षता विभाग यानी DOGE ने 21 मिलियन डॉलर के फंड को रोकने के आदेश दिए है।
भारत को लेकर ट्रंप ने क्या कहा
डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी गतिविधियों का पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर आरोप लगाने के बाद कहा कि हमें भारत में वोटर टर्नआउट करने के लिए 21 मिलियन डॉलर खर्च करने की जरूरत क्यों है। बाइडन को यह बताना होगा कि वो 2024 भारत के आम चुनाव में किसे जिताना चाहते थे। यह बात हम भारत को भी बताएंगे। अगर ऐसा नहीं किया गया तो दोनों देशों के रिश्तों में दरार आ सकती है। जबकि यह जानते हुए कि भारत के पास बहुत पैसा है। तो हम उन्हे पैसा क्यों दें। भारत आज दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाला देश है। अमेरिका वहां मुश्किल से व्यापार कर पाता है। मेरा भारत और पीएम मोदी के लिए बहुत सम्मान है। लेकिन 21 मिलियन डॉलर की बड़ी रकम देना सही नही है।
क्या है DOGE
डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आते ही बिजनेसमैन एलन मस्क की भी एंट्री हो गई थी। उन्हे ट्रंप का बहुत करीबी माना गया था। क्योंकि ट्रंप को प्रेसिडेंट बनाने के लिए एलन मस्क ने बहुत बड़ी फंडिंग की थी। डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले भारत को 21 मिलियन डॉलर का फंड देने पर रोक लगा दी। ये रोक DOGE की तरफ से की गई। DOGE एक तरह की सरकारी एजेंसी है। जिसका काम फिजूलखर्ची से लेकर सरकारी खर्चों की गड़बड़ी में रोक लगाना है। DOGE का मतलब डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी है। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति करते है। इसका वार्षिक बजट 40 अरब डॉलर से भी अधिक है। इसका मुख्य काम गरीब देशों के विकास के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना भी है।
What's Your Reaction?






