बुलडोजर पर फैसला-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

जनता में सुख अपराधियों में डर कानून व्यवस्था में अति  सुधार, कानून के अनुसार चले बुलडोजर इस पर हो न्यायपूर्वक विचार।....

Nov 14, 2024 - 00:09
Nov 14, 2024 - 00:19
 0
बुलडोजर पर फैसला-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
बुलडोजर पर फैसला-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

बुलडोजर पर फैसला
---------------
जनता में सुख अपराधियों में डर
कानून व्यवस्था में अति  सुधार,
कानून के अनुसार चले बुलडोजर
इस पर हो न्यायपूर्वक विचार।
 
उच्चतम न्यायालय गाइड लाइंस
नियम कानून का हो पालन,
पर अवैध कहीं न हो अतिक्रमण 
नहीं भंग हो कहीं अनुशासन। 

यह फैसला जमीन माफिया
या अराजक हिंसक तत्वों पर,
कानूनी डंडा को नहीं रोकती
स्वागत न्यायालय के फैसले पर।

विपक्ष का योगी पर हमला
विपक्ष अपराधियों का संरक्षक,
योगी के काम से जनता संतुष्ट 
योगी बने नागरिक के रक्षक। 

अनावश्यक नहीं चले बुलडोजर 
कोई भी कदम हो पारदर्शी,
अपराधियों में हो पैदा खौफ
सुधरें भय से बलात्कारी बहसी। 

फैसले की कर रहे व्याख्या
हर दल दलहित  अलग अलग,
कानून व्यवस्था का राज चले
ना हो कानून लचर डगमग।
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।