America plane Crash: अमेरिका में फिर हुआ बड़ा प्लेन हादसा, 6 लोगों की हुई मौत, ट्रंप ने बताया साजिश

अमेरिका में  फिर एक विमान हादसा हुआ है। विमान फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद ही प्लेन क्रैश हो गया। जिसमें6 लोगों के मरने की खबर है।

Feb 1, 2025 - 15:27
Feb 1, 2025 - 15:37
 0
America plane Crash: अमेरिका में फिर हुआ बड़ा प्लेन हादसा, 6 लोगों की हुई मौत, ट्रंप ने बताया साजिश
America plane Crash: अमेरिका में फिर हुआ बड़ा प्लेन हादसा, 6 लोगों की हुई मौत, ट्रंप ने बताया साजिश

अमेरिका प्लेन हादसा 2025: ऐसा लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका में कुछ ठीक नहीं घटित हो रहा है। दो दिन पहले वॉशिंगटन में एक प्लेन हादसे से अभी अमेरिका उबरा भी नही था कि 48 घंटे बाद एक और प्लेन हादसे ने अमेरिका को हिलाकर रख दिया। इस बाद हादसा वॉशिंगटन से दूर हुआ। जानकारी के मुताबिक फिलाडेल्फिया में एक विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद विमान कई घरों से टकराता हुआ क्रैश हो गया। इस घटना में पहले सभी घरों में आग लग गई।इसके बाद विमान में मौजूद  6 लोगों की जान चली गई। विमान हादसे के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जांच के आदेश दे दिए है। ट्रंप का कहना है कि एक के बाद एक हो रहे विमान हादसा को संयोग नहीं है। बल्कि इसके पीछे किसी की साजिश है। हम जांच में पता लगाकर रहेंगे 


कैसे हुआ विमान क्रैश


अमेरिका के उड्डयन मंत्रालय यानी संघीय विमान प्रशासन (FAA) ने मीडिया को बताया कि जो विमान क्रैश हुआ वो छोटा विमान था। उसमें 55 लोग सवार हो सकते है। लेकिन जिस समय यह हादसा हुआ कुल 6 लोग सवार थे। जिनकी हादसे में मौत हो गई। विमान उड़ान भरने के 30 सेकेंड के बाद ही क्रैश हो गया। बता दें कि विमान हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आईं है। जिसमें विमान गिरने के बाद आग का गोला बनता दिखाई दे रहा है। विमान ने पूर्वोत्तर फिलाडेल्फिया से उड़ान भरी थी और मिसौरी जा रहा था। स्थानीय समय के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार शाम 6 बजे हुआ। घटना फिलाडेल्फिया के रूजवेल्ट मॉल के पास हुई है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इसकी जांच करेगा।


आग का गोला देख सहमे लोग

सोशल मीडिया में विमान हादसे की तस्वीरे और वीडियो को देखा जा सकता है। जिसमें नॉर्थ ईस्ट फिलाडेल्फिया की सड़क पर विमान का मलबा बिखरा पड़ा है। जो धुएं के गुब्बारे के साथ जलता दिखाई दे रहा है। बता दें कि विमान के कारण जिन घरों में आग लगी। वहां मौके पर आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने में जुट गई। जानकारी के मुताबिक घर के अलावा बाहर खड़ी कई करों को भी चपेट में ले लिया। हादसे के समय स्थानीय मौसम ठंडा था और हल्की धुंध थी। चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया जिसकी वजह से हादसा हुआ।

पहले भी हो चुका है हादसा


अमेरिका में विमान हादसे की घटनाएं कोई नई नहीं है। पहले भी ऐसे हादसे होते रहे है। साल 2009 में भी विमान हादसा हुआ था। जिसमें कई लोगों की जान गई थी। दो दिन पहले अमेरिका के रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हादसा हुआ था। जिसमें67 लोग मारे गए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार हो रहे रहे विमान हादसे पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह हादसे चिंताजनक है। ऐसा क्यों हो रहा है , पता नहीं है। दोनों ही घटनाओं की जांच तेजी से की जाएगी। ऐसा लगता है कि किसी की साजिश के तहत विमान हादसा हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।