उत्कल एक्सप्रेस में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
उत्कल एक्सप्रेस में दिव्यांग महिला से बाथरूम में दुष्कर्म का प्रयास, पेंट्रीकार कर्मी को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया। घटना की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

रामगोपाल जेना, चक्रधरपुर: उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही दिव्यांग महिला के साथ बाथरूम में दुष्कर्म का प्रयास किया गया। यह घटना शुक्रवार रात की है, जब ट्रेन कटक और जाजपुर के बीच चल रही थी। आरोपी पेंट्रीकार कर्मी को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता महिला, जो ओडिशा के पुरी से उत्तराखंड के योगनगरी ऋषिकेश जा रही थी, ने बताया कि रात 2 से 3 बजे के बीच जब वह ट्रेन के बाथरूम में गई, तब आरोपी युवक ने जबरन बाथरूम में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने अप्राकृतिक यौनाचार का भी आरोप लगाया है।
घटना के वक्त ट्रेन में सफर कर रहे दो यात्रियों ने पीड़िता की मदद की। बाथरूम से आई आवाजें सुनकर यात्रियों ने तुरंत बाथरूम का दरवाजा खुलवाया और महिला को बचाया। इसके बाद दोनों युवकों ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रेलवे पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना के बाद से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच भय और आक्रोश का माहौल है।
पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने विशेष कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।
What's Your Reaction?






