हेमंत सोरेन जी की तानाशाही नहीं चलेगी - अमित सिंह  ,जिला मीडिया प्रभारी 

Aug 1, 2024 - 19:44
 0
हेमंत सोरेन जी की तानाशाही नहीं चलेगी - अमित सिंह  ,जिला मीडिया प्रभारी 
अमित सिंह  ,जिला मीडिया प्रभारी  (BJP)

जमशेदपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा की तानाशाह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर कठपुतली बने विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों को बाहर का रास्ता दिखाया। जो लोकतंत्र की हत्या है मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के इशारे पर विधायकों को अपमानित किया गया विधायको को विधानसभा में जबरन कैद कर बिजली -पानी काट दी गई. जो हेमंत सोरेन के हिटलरशाही रूप को दर्शाता है.झारखंड के आदिवासियों और युवाओं के विरोध को देख कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 'अकबका' गए हैं।

हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। हेमंत सरकार पिछले 5 सालों में युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई, बुजुर्गों को पेंशन नहीं दे पाई, गरीबों को राशन नहीं दे पाई, सरकारी नौकरियों में आरक्षण नहीं दे पाई...देखिए, 'संविधान ख़तरे में है' कहने वाले लोग झारखंड के विपक्ष के विधायकों के साथ कैसे पेश आ रहे हैं।

याद रखें, इस घमंडिया गठबंधन की नींव तानाशाही पर आधारित थी, है, और रहेगी। हम इनके घमंड को तोड़कर ही रहेंगे।

वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी को जनता का अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। आकंठ भ्रष्टाचार और वोटबैंक की तुष्टिकरण में डूबे जेएमएम-कांग्रेस को बेदखल कर भाजपा झारखंड में सुशासन की सरकार स्थापित करेगी।
भविदय 
अमित सिंह 
जिला मीडिया प्रभारी 
जमशेदपुर महानगर 
भारतीय जनता युवा मोर्चा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।