शराफत - डा प्रेरणा गर्ग दिल्ली
परिचय: मेरा नाम डाॅ० प्ररेणा गर्ग है। दिल्ली निवासी संभ्रांत परिवार से संबंध रखती हूं | मैंने अपनी बी ए एम एस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) की डिग्री पंजाब यूनिवर्सिटी से चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित कॉलेज से प्राप्त की है। अपने डॉक्टर पति के साथ मिलकर हम क्लिनिक एवम डायग्नॉस्टिक सेंटर चलाते हैं। मैने भी अपने स्कूल एवम कालेज के समय से भाषण और काव्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं। साहित्य योगदान-मैने अपनी रूचियों को बरकरार रखा हुआ है। मैंने 2021 से कई साहित्यिक समूहों के लिए लेख और कविताएं लिखने का कार्य आरंभ किया है। अखबारों में मेरी रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं।समूहों में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किए हैं,सांझा संग्रहों मे भी अपना साहित्यिक योगदान प्रदान किया है। साहित्यिक लेखन एवम काव्य पाठन के अतिरिक्त मैं नृत्य में भी रूचि रखती हूं। मुझे कोई भी नवीन कला सीखने में रूचि है।

....शराफत....
नन्ही सी चिड़िया फुदक रही थी।
आने वाली तूफान से बेखबर थी।
बिछा दिया शिकारी ने बड़ा जाल ।
अब जाल में फड़फड़ा रही थी।।
शराफत का चोला पहनकर शिकार ढूंढते है।
गली -गली मांस नोचने को भेड़िए घूमते हैं।
कोई नहीं देख रहा सोचकर कुछ भी कर जाते हो।
मसली हुई कलियां देख कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।।
सोशल मीडिया के इस जमाने में डीपी की फोटो
तक जूम कर बार-बार देखने से जरा तुम डरना।।
शराफत भरी इस हरकत का भी किसी को लगा पता।
तो वो तक बन सकती बहुत बड़ी खता।।
जरा सा भी तुम्हें डर नहीं,उसकी लाठी में आवाज नहीं,
कहे प्रेरणा पंखों को ना कतरों खुलकर उड़ान भरने दो।
वरना वह दिन दूर नहीं, जब पछतावों का आलम होगा।
इसलिए आओ विरोध में आवाज़ उठाएं,
गलत का खंडन कर अपने कर्तव्यों का शुद्धता से पालन करें।।
अपनी तथा किसी की नजरों से कभी ना गिरना क्योंकि
लाख कोशिश के बाद भी फिर वो स्थान कभी ना मिलना।।
डा० प्रेरणा गर्ग दिल्ली
स्वरचित
What's Your Reaction?






