मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सनाउल्लाह अंसारी का इंतकाल, जनाजे में हजारों लोगों की भीड़
मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता और सेंट्रल पीस कमिटी के सदस्य सनाउल्लाह अंसारी का इंतकाल हो गया। उनके जनाजे में हजारों लोग शामिल हुए। जानें कौन-कौन सी प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।

मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता, सेंट्रल पीस कमिटी के सदस्य एवं मुंशी मोहल्ला मस्जिद के उपाध्यक्ष सनाउल्लाह अंसारी का इंतकाल हो गया है। वे पिछले तीन महीने से काफी बीमार थे। उनकी मृत्यु की खबर से पूरे शहर में शोक का माहौल बन गया और उनके घर पर लोगों का तांता लग गया।
उनके जनाजे की नमाज आम बगान ईदगाह में मुंशी मोहल्ला मस्जिद के इमाम हैदर परवेज ने जौहर की नमाज के बाद अदा की। इसके बाद उन्हें साकची कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे में शामिल होने वालों में शहर की कई प्रमुख हस्तियां शामिल थीं।
जनाजे में उपस्थित प्रमुख हस्तियों में करीम सिटी कॉलेज के सेक्रेटरी डॉक्टर मोहम्मद जकारिया, प्रिंसिपल डॉक्टर मोहम्मद रियाज, पूर्व एमएलए हसन रिजवी, आरजेडी के सीनियर लीडर सैयद मंजर अमीन, मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसेडर मुख्तार आलम खान, हिंद आईटीआई के डायरेक्टर ताहिर हुसैन, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता शेख बदरुद्दीन, शाहिद परवेज, रिजवानुज जमा, राशिद हुसैन अंसारी, कारीमिया स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल असलम परवेज, मकदूम आलम, प्रोफेसर लईकुर रहमान चौधरी, जावेद अख्तर अंसारी, मदर होम के डायरेक्टर मुमताज शारीक, बाबर खान, मुजाहिद खान, मुंशी मोहल्ला मस्जिद कमिटी के शाहिद इकबाल अंसारी, गुलरेज अख्तर, तारीक मुस्तफा, राजा दावत-ए-इस्लामी के मास्टर जमील, मौलाना सादिक, मुंशी मोहल्ला मस्जिद के मोज्जिम अलीमुद्दीन हाजी गुलाम शैरानी सहित हजारों लोग शामिल थे।
सनाउल्लाह अंसारी के निधन से शहर ने एक महान सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया है। उनकी यादें और उनके योगदान हमेशा याद किए जाएंगे।
What's Your Reaction?






