Sambhal Riots: यूपी पुलिस की गिरफ्त में आया संभल हिंसा का मास्टरमाइंड गुलाम,दुबई में शारिक से जुड़े है तार, जानिए कौन है शारिक साठा
यूपी पुलिस ने संभल हिंसा के मास्टरमाइंड दीपा सराय निवासी गुलाम को गिरफ्तार कर लिया है। गुलाम ने पूर्व सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान को लेकर भी खुलासे किए है।

संभल हिंसा : संभल हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हिंसा के मास्टरमाइंड और दुबई में बैठे शारिक साठा के गुर्गे मोहम्मद गुलाम को गिरफ्तार कर लिया है। गुलाम पर आरोप है कि उसने हिंसा के दौरान उपद्रवियों को हथियार सप्लाई किए थे। इसके अलावा उस पर विदेशी फंडिंग का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी को दीपा सराय से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को संभल बस अड्डे के पसीने पकड़ा है। मौके पर गुलाम के पास विदेशी हथियार थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस पहले भी कर चुकी है कार्यवाही
संभल हिंसा मामले में पुलिस अभी तक 79 लोगों को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि संभल हिंसा को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मोहम्मद गुलाम के पास से 9 एमएम पिस्टल , 2 पिस्टल 32 बोर , 15 जिंदा कारतूस, इसमें कई कारतूस विदेशी है। पुलिस ने यह भी बताया कि पूर्व समाजवादी पार्टी के नेता शफीकुर्रहमान बर्क चुनाव लडे थे। तब मोहम्मद गुलाम ने सुहैल इकबाल पर फायरिंग की थी। पिछले कई सालों से मोहम्मद गुलाम भारत में रहकर दुबई के आरोपी शारिक़ साठा के लिए काम कर रहा था।
क्या हुआ था उस दिन
24 नवंबर 2024 को सर्वे के दौरान संभल की जामा मस्जिद हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में सर्वे टीम और पुलिस को जान से मारने के लिए फायरिंग और आगजनी की थी। जिसमें मोहम्मद गुलाम भी शामिल था। सर्वे के दौरान जब हिंसा हुई तो पुलिस ने आसूं गोले छोड़े। जब गुलाम ने पुलिस पर गोली चलाई तो वो गोली भीड़ को जा लगी। जिसमें चार लोग मारे गए। पुलिस ने जब mulla अफरोज को पकड़ा तो उसने बचे हुए हथियार छिपा दिए। गुलाम ने पुलिस को आगे बताया कि वह शारिक साठा के साथ चोरी, गाड़ी की खरीद फरोख्त और हथियारों की सप्लाई करता है। काम ठीक से नहीं चलने के कारण उसके बॉस ने कहा कि सर्वे के दौरान पुलिस , जांच टीम और वकील को जान से मारना है। जिससे शहर में दंगा हो और व्यापार शुरू हो। इसके लिए साठा ने हथियार भी दिए।
कौन है शारिक साठा
संभल के दीपा सराय का रहने वाला शारिक साठा दुबई में रहता है। वो पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता है। उसके तार दाऊद इब्राहिम ग्रुप से जुड़े है। पहले यह बस, ट्रक में हेल्पर का काम करता था। वो लूट, चोरी, डकैती में शामिल था। 2018 में जेल से छूटने के बाद फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भाग गया।
What's Your Reaction?






