सहारा सिटी मानगो: भव्य भूमि पूजन के साथ शुरू हुई दुर्गा पूजा की तैयारियां, 18वीं वर्षगांठ का खास जश्न!
श्री श्री दुर्गा/काली पूजा कमेटी सहारा सिटी, मानगो में भूमि पूजन संपन्न। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भोग वितरण के साथ 18वीं वर्षगांठ का भव्य जश्न। जानें खास बातें।

जमशेदपुर, 7 सितंबर 2024 (शनिवार): श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सहारा सिटी, मानगो में श्री श्री दुर्गा/काली पूजा कमेटी द्वारा दुर्गा पूजा के लिए भूमि पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कॉलोनी के सभी पुरुष और महिलाएं एकत्रित हुए। भूमि पूजन में सोसाइटी के अध्यक्ष बिपिन शर्मा और सचिव सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे।
पूजा कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष एस एन पाल, सचिव अभिषेक परमार, उपसचिव रणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष केश्वर साहू, और उपकोषाध्यक्ष साधु शरण सिंह ने भी इसमें भाग लिया। मंदिर के पुजारी अनिरुद्ध तिवारी और श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, अखिलेश सिंह, गोपाल यादव, और अन्य प्रमुख सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद थे।
महिलाओं में दीपाली प्रमाणिक, अंजू सिंह, उर्मिला झा, और डोली ने भी भूमि पूजन में भाग लिया। इस अवसर पर पूरे कॉलोनी के लोग एकत्रित होकर इस पूजा को सफल बनाया। भूमि पूजन के साथ इस साल की दुर्गा पूजा की तैयारियों का शुभारंभ हुआ।
यह पूजा हमेशा कलश स्थापना से भव्य रूप से शुरू की जाती है। सप्तमी, अष्टमी, और नवमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कॉलोनी के बच्चों और महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। इसके साथ ही तीनों दिन भोग वितरण और रात्रि भोजन का प्रबंध भी किया जाता है।
सभी धर्मों के लोग इस पूजा में मिलजुल कर भाग लेते हैं, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम होती है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी मिलकर इस उत्सव का आनंद उठाते हैं। विजय मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाता है, जो लोगों के बीच मेलजोल बढ़ाने का कार्य करता है।
पूरे पंडाल को भव्य रूप से सजाया जाता है और कॉलोनी के सभी लोग अपनी-अपनी तरफ से सामग्री और आर्थिक सहयोग करते हैं। यह दुर्गा पूजा सहारा सिटी की एक खास पहचान है, जो 2005 में शुरू हुई थी और इस साल 18वीं वर्षगांठ मना रही है।
What's Your Reaction?






