राजद के 28वें स्थापना दिवस पर पुरेंद्र ने काटा 100 पाउंड का केक: जानिए क्या है खास?

राजद के 28वें स्थापना दिवस पर आदित्यपुर में पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में 100 पाउंड का केक काटा गया। जानिए इस विशेष मौके की पूरी जानकारी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को दी गई शुभकामनाएं।

Jul 6, 2024 - 12:34
Jul 6, 2024 - 13:55
 0
राजद के 28वें स्थापना दिवस पर पुरेंद्र ने काटा 100 पाउंड का केक: जानिए क्या है खास?
राजद के 28वें स्थापना दिवस पर पुरेंद्र ने काटा 100 पाउंड का केक: जानिए क्या है खास?

 राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 28वां स्थापना दिवस आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम एवं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष, पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में 100 पाउंड का केक काटा गया।

केक काटते ही कार्यकर्ताओं ने "राष्ट्रीय जनता दल जिंदाबाद, लालू प्रसाद यादव जिंदाबाद, तेज-तेजस्वी जिंदाबाद" के गगनभेदी नारे लगाए। केक कटिंग के बाद, कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को 28वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज के कमजोर वर्गों की लड़ाई जारी रखने के लिए ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Chandna Keshri चंदना केशरी, जो गणित-विज्ञान में इंटरमीडिएट हैं, स्थानीय खबरों और सामाजिक गतिविधियों में निपुण हैं।