Ramgarh Fake Liquor Factory: बंद घर में चल रहा था नकली शराब का कारखाना, 20 हजार फर्जी लेबल-स्टीकर बरामद
गोला थाना क्षेत्र में बंद घर से 1800 लीटर नकली शराब, 1600 लीटर स्प्रिट बरामद, दो गिरफ्तार, फर्जी होलोग्राम-लेबल जब्त।
Ramgarh Big Action: रामगढ़ जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोला थाना क्षेत्र के ऊपर खखरा टोला में एक बंद घर में चल रही नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है।
गुप्त सूचना पर बनी एसआईटी, फिर हुई रेड
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोला थाना क्षेत्र के ऊपर खखरा टोला स्थित एक बंद मकान में अवैध रूप से विदेशी शराब तैयार की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ एसपी के निर्देश पर डीएसपी चंदन वत्स के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की।
दो आरोपी गिरफ्तार, मनोज मुर्मू और भदरू सिंह
पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज मुर्मू और भदरू सिंह के रूप में हुई है।
क्या-क्या मिला फैक्ट्री से
छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में सामान जब्त किया:
-
250 पेटी विदेशी शराब
-
1800 लीटर तैयार शराब
-
1600 लीटर स्प्रिट
-
20 हजार बोतलों के ढक्कन
-
40 हजार फर्जी लेबल और स्टीकर
-
20 हजार खाली शराब की बोतलें
-
बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री
-
एक पिकअप वाहन और दो मोटरसाइकिल
नामी कंपनियों के ब्रांड का रूप देकर बेची जाती थी शराब
शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि नकली शराब को नामी कंपनियों के ब्रांड का रूप देकर बाजार में खपाया जा रहा था। फर्जी होलोग्राम, लेबल और स्टीकर लगाकर उसे असली ब्रांड की शराब बताकर बेचा जाता था।
बड़ा नेटवर्क होने का शक
पुलिस को आशंका है कि यह सिर्फ दो लोगों का काम नहीं है। नकली शराब का इतना बड़ा जखीरा और पैकिंग का इंतजाम किसी संगठित नेटवर्क की ओर इशारा करता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस धंधे से और कौन-कौन जुड़े हैं।
आपकी राय क्या है – क्या नकली शराब बनाने वालों के खिलाफ और सख्त कानून बनने चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग इस बड़ी कार्रवाई के बारे में जान सकें।
What's Your Reaction?


