विधायक समीर मोहंती ने लाए संकुल साधन सेवियों के लिए बढ़ी मानदेय, साधन सेवियों ने किया सम्मानित
विधायक समीर मोहंती ने लाए संकुल साधन सेवियों के लिए बढ़ी मानदेय, साधन सेवियों ने किया सम्मानित

मंगलवार को चाकुलिया स्थित विधायक कार्यालय में विधायक समीर मोहंती को संकुल साधन सेवियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए सम्मानित किया। इस खुशी के मोके पर साधन सेवी एवं संकुल साधन सेवी संविदा नियम 2024 की मान्यता प्राप्ति और मानदेय में 50% बढ़ोतरी के साथ हर साल तीन% इंक्रीमेंट की घोषणा की गई थी।
विधायक ने इस मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में अनेक बार बात की थी और उनकी मेहनत ने अंततः साधन सेवियों के लिए इस बड़े कदम को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर संकुल साधन सेवी सदस्यों ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और विधायक समीर मोहंती के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की।
इस समारोह में संजय महतो, सजदा खातून, रबिन्द्र गोप, नीरद बर्न पात्र, परमेश्वर टुडू, राजकिशोर राणा, अरुण पाल, संजीव महाकुड़, दिनेश घोष, देबेन पात्र जैसे अन्य स्थानीय नेता भी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






