राहुल नैरेटिव काम न आया-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

कांग्रेस  करेगी अब  जलेबी की निर्यात, जनता ने उसे नकारा राहुल की बात बहियात।...

Oct 8, 2024 - 19:02
Oct 8, 2024 - 19:15
 0
राहुल नैरेटिव काम न आया-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
राहुल नैरेटिव काम न आया-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

राहुल नैरेटिव काम न आया
-----------------
कांग्रेस  करेगी अब 
जलेबी की निर्यात,
जनता ने उसे नकारा
राहुल की बात बहियात। 

किसान जवान पहलवान 
किया भाजपा को मतदान,
राहुल नैरेटिव काम न आया
गूँज  रहा मोदी  जयगान। 

मोदी संग पिछड़े और दलित
देखकर केवल सब देशहित,
कांग्रेस  का खेल पहचान गए
ध्वस्त हुए उनके व्यूह गणित। 

मोदी का जलवा बरकरार 
विपक्ष में  मचा  हाहाकार,
उनके बड़बोले  हुए मौन
नहीं  सोची होगी ऐसी हार।

सत्ता भाजपा को तीसरी बार
हरियाणा जनता का आदेश,
जात-पात  वहाँ  चला नहीं
कांग्रेस निरास हार गई रेस।

कश्मीर में लोकतंत्र मजबूत 
विशेष धारा हटने के बाद,
भाजपा  की  सीटें भी बढ़ी
मोदी की पहल रहेगी याद।

नहीं वापिस पुन: तीन सौ सत्तर 
कोई व्यर्थ बजाता इस पर गाल,
घाटी में सुख समृद्धि का आवक
सर्व देश  संग मिला रहे हैं ताल।

राहुल लगा नहीं पाए
कांग्रेस का बेड़ा पार,
झूठ बोलने की आदत
किया उनको शर्मसार।
--डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।