Priyanka Chopra Brother Wedding 2025: प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी में जीजू निक जोनस ने संगीत में लगाए जमकर ठुमके, नन्ही भांजी भी नाची
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ और नीलम आज 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। कल संगीत सेरेमनी में जीजू निक जोनस और भांजी ने जमकर डांस किया।
प्रियंका चोपड़ा भाई वेडिंग: बॉलीवुड की देशी गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चौपड़ा की शादी अटेंड करने के लिए मुंबई आई है। उनके साथ उनके पति निक जोनस और बेटी भी है। सिद्धार्थ की शादी उनकी मंगेतर नीलम उपाधाय के साथ हो रही है। दोनों कपल आज यानी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। भाई सिद्धार्थ की शादी में बहन परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्डा शामिल होंगे। वहीं मनारा चौपड़ा भी शादी में शिरकत करती नजर आएंगी। देशी गर्ल इन दिनों मुंबई में है। और प्री वेडिंग से पहले होने वाले फक्शन संगीत में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ ठुमके लगाती नजर आई। तो वहीं नन्ही भांजी भी हाथों में मेंहदी रचाए दिखी।
शूटिंग छोड़कर आई प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए फिल्म की शूटिंग से छुट्टी लेकर मुंबई पहुंची। इस दौरान एयरपोर्ट पर पहले से ही फैमिली के साथ पैपराजी उनका इंतजार रहे थे। प्रियंका चोपड़ा के साथ भारत के दामाद निक जोनस और उनकी बेटी मालती मैरी भी थी। इसके बाद निक जोनस फेमिली ने दूल्हा दुल्हन के साथ फोटो भी खिंचवाई। प्रियंका ने नीले वा सिल्वर कलर का लहंगा पहना हुआ था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। निक भी मैचिंग की ड्रेस में सुर्खिया बटोर रहे थे। दोनों कपल ने साथ में कई सारी तस्वीरें भी खिंचवाई।
भांजी मालती मैरी का नटखट अंदाज
भाई सिद्धार्थ की शादी से पहले संगीत और मेहंदी का कार्यक्रम हुआ। जहां प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी मेंहदी में शामिल हुई। मालती की बॉन्डिंग मामा सिद्धार्थ के साथ खूब जमी। मालती ने अपने हाथों में सिंपल मेंहदी रचाई हुई है। वहीं प्रियंका चोपड़ा के ससुराल की तरफ से डेनिस जोनस और केविन जोनस प्री वेडिंग में शामिल रहे। पूरे कार्यक्रम में चचेरी बहन मनारा चौपड़ा भी नजर आईं।
कब है शादी
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चौपड़ा और नीलम उपाधय की शादी 7 फरवरी शुक्रवार को मुंबई में होगी। प्रियंका चोपड़ा जनवरी में भारत आई थी। फिर वो हैदराबाद चली गई। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर हल्दी की तस्वीरें पोस्ट की थी। अफवाह है कि प्रियंका एसएस राजमौली के साथ काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म में महेश बाबू भी होंगे। प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार 2023 में लव ड्रामा अगेन में देखा गया था। इतना ही नहीं उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म अनुजा को प्रोड्यूज किया था। जो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी।
शादी में कौन होंगे मेहमान
सिद्धार्थ चौपड़ा और नीलम उपाधाय की सगाई साल 2024 में हुई थी। प्रियंका चौपड़ा की शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हो सकती है। इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणवीर कपूर, सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, परिणीति चोपड़ा, सचिन तेंडुलकर, प्रीति जिंटा, काजोल, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी आदि लोग शामिल हो सकते हैं।
What's Your Reaction?