राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 6 आईपीएस और 2000 जवान तैनात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19-20 सितंबर को झारखंड दौरे पर आ रही हैं। रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 6 आईपीएस और 2000 जवानों की तैनाती की गई है।

Sep 18, 2024 - 18:36
Sep 18, 2024 - 18:49
 0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 6 आईपीएस और 2000 जवान तैनात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 6 आईपीएस और 2000 जवान तैनात

रांची, 18 सितम्बर 2024 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही हैं। उनके दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रांची पुलिस ने राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिए 6 आईपीएस अधिकारियों समेत 2000 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू 19 सितंबर की शाम 7 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी और सीधे राजभवन जाएंगी। 20 सितंबर को वे नामकुम स्थित इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) के कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस दौरान रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति के काफिले के मार्ग पर तीन लेयर की सुरक्षा होगी। इसमें 6 आईपीएस, 10 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर, 20 दारोगा, और दो हजार जवान शामिल हैं। इसके अलावा, बम निरोधक दस्ता, जैप, आईआरबी, रैफ और जगुआर की टीम भी तैनात की गई है।

कार्यक्रम स्थल के आसपास अवैध पार्किंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। केवल पासधारी लोगों को ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति होगी। एसएसपी चंदन सिन्हा ने सभी तैनात अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने थानेदारों को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने और गश्त करने का निर्देश दिया है। होटल और लॉज की भी जांच की जाएगी।

राष्ट्रपति के काफिले के मार्ग पर स्थित ऊंचे भवनों की पहचान की गई है। इन भवनों में पुलिस बल तैनात किया जाएगा और भवन में रहने वाले लोगों की जानकारी भी एकत्र की गई है।

19 और 20 सितंबर को नामकुम स्थित आईसीएआर के 200 मीटर की परिधि को ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, और हॉट एयर बलून के संदर्भ में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। यह नो फ्लाई जोन सुबह 05:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक लागू रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।