लिंडे इंडिया ने टाटा स्टील के गैस सप्लाय एसेट्स का टेकओवर किया: 20 साल के लिए किया समझौता!
लिंडे इंडिया ने टाटा स्टील के इंडस्ट्रियल गैस सप्लाय एसेट्स का टेकओवर कर लिया है। 20 साल के लिए समझौता हुआ है जिसमें 1800 टन प्रतिदिन की एयर सेपरेशन यूनिट शामिल है। जानिए इस महत्वपूर्ण डील की पूरी जानकारी।

5 सितम्बर 2024 – टाटा स्टील और लिंडे इंडिया लिमिटेड के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इसके तहत लिंडे इंडिया टाटा स्टील के इंडस्ट्रियल गैस सप्लाय एसेट्स का टेकओवर करेगी। लिंडे इंडिया देश की प्रमुख इंडस्ट्रियल और मेडिकल ऑक्सीजन बनाने वाली कंपनियों में से एक है।
समझौते के मुताबिक, लिंडे इंडिया टाटा स्टील के कलिंगानगर प्लांट के दूसरे फेज के विस्तार प्रोजेक्ट में शामिल होगी। इसमें 1800 टन प्रतिदिन एयर सेपरेशन की दो यूनिट्स का अधिग्रहण शामिल है। यह प्लांट 20 साल के लिए लिंडे इंडिया को सौंपा जाएगा।
लिंडे इंडिया ने इस डील को बिडिंग के आधार पर जीता है। इसके तहत कंपनी वर्तमान में विकासित हो रहे दो एयर सेपरेशन इकाइयों का अधिग्रहण करेगी। लिंडे कंपनी ने इस अधिग्रहण के लिए अपने स्वयं के वित्त का उपयोग करने की बात की है।
इस समझौते की घोषणा के बाद, लिंडे इंडिया के शेयर बाजार में भी तेजी आई है। यह समझौता टाटा स्टील के कलिंगानगर संयंत्र में गैस-आपूर्ति बुनियादी ढांचे को 20 वर्षों के लिए हासिल करने और संचालित करने के लिए हुआ है।
यह टेकओवर लिंडे इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इसके माध्यम से कंपनी अपने उद्योग में और भी मजबूत स्थिति हासिल कर रही है। स्थानीय उद्योग जगत में इस समझौते की चर्चा तेज हो गई है और इसे एक महत्वपूर्ण विकास के रूप में देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?






