क्या खाना नहीं बनाने पर पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या की? जानिए पूरी सच्चाई
क्या खाना नहीं बनाने पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की? पोटका थाना क्षेत्र में घटित इस दर्दनाक घटना के पीछे का पूरा सच जानें।

पोटका थाना क्षेत्र के सबरनगर में एक दर्दनाक घटना घटी, जहां कौशल्या देवी (25) की हत्या उसके पति धनुराम सबर ने कुल्हाड़ी से कर दी। सूत्रों के मुताबिक, कौशल्या देवी शराब के नशे में थी और गुरुवार को उसका पति लगातार खाना बनाने का दबाव डाल रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ।
कौशल्या आंगनबाड़ी सहायिका थी और बच्चों के लिए खाना बनाने का काम करती थी। लेकिन घर पर खाना नहीं बनाने पर धनुराम का गुस्सा फूट पड़ा और उसने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर पत्नी का घर पर ही इलाज किया गया, लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ गई तो धनुराम उसे लेकर खासमहल के सदर अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पोटका पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पोटका थाना प्रभारी समीर कुमार तिर्की ने बताया कि आरोपी धनुराम ने पूछताछ में कहा कि उसने खाना नहीं बनाने के कारण पत्नी की हत्या की है। अब आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?






