खटाखट' खेल हुआ फेल - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
उजागर हरियाणा में कांग्रेस का खस्ता हाल, एक दूसरे पर दोषारोपण गठबंधन हुआ बेहाल।...

खटाखट' खेल हुआ फेल
----------------
उजागर हरियाणा में
कांग्रेस का खस्ता हाल,
एक दूसरे पर दोषारोपण
गठबंधन हुआ बेहाल।
आगे अब क्या होगा
विपक्ष की चुनावी रणनीत,
महाराष्ट्र और झारखंड में भी
भाजपा की होगी ऐसी ही जीत?
'खटाखट' खेल हुआ फेल
चकित सब दल करीबी,
सत्ता हाथ से फिसल गई
मशहूर हुई सर्वत्र जलेबी!
जलेबी का फैक्ट्री
आलू से बनेगा कंचन,
बयान दे हँसी कराता
सठ सोनिया नंदन।
कांग्रेस का यही दुर्भाग्य
राहुल इसके भाग्य विधाता,
परिवार ही दल में सर्वेसर्वा
सबको अच्छी तरह पता।
खरगे जी नेता जयराम
राहुल को करते सलाम,
कौन भला राहुल पे लगाए
चुनाव हारने का इलजाम?
जीत बाद भाजपा जोश हाई
झूठ फरेब तो टिक न पाई,
हो रहा गठबंधन में क्रन्दन
बिखराव कलह सतह पर आई।
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
What's Your Reaction?






