जमशेदपुर में जदयू का शक्ति प्रदर्शन: सरयू राय की जदयू में एंट्री से बदलेगी सियासी समीकरण!

जमशेदपुर में जदयू द्वारा आयोजित मिलन समारोह में बिहार के मंत्री डॉ अशोक चौधरी और विधायक सरयू राय ने शिरकत की। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने जदयू का दामन थामा।

Aug 21, 2024 - 23:50
 0
जमशेदपुर में जदयू का शक्ति प्रदर्शन: सरयू राय की जदयू में एंट्री से बदलेगी सियासी समीकरण!
जमशेदपुर में जदयू का शक्ति प्रदर्शन: सरयू राय की जदयू में एंट्री से बदलेगी सियासी समीकरण!
जमशेदपुर में जदयू द्वारा आयोजित मिलन समारोह में बिहार के मंत्री डॉ अशोक चौधरी और विधायक सरयू राय ने शिरकत की। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने जदयू का दामन थामा। डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि सरयू राय पार्टी सुप्रीमो नितीश कुमार के अच्छे मित्र हैं और उन्होंने बिहार में जंगलराज के खिलाफ नितीश कुमार का सहयोग किया था। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए का परचम लहराएगा।

सरयू राय ने कहा कि जदयू और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व इस बार किस सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो निर्णय लिया जाएगा, उसी के आधार पर वे आगे कार्य करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।