जन कल्याण समिति ने मानगो नगर निगम का घेराव किया
जन कल्याण समिति ने मानगो नगर निगम का घेराव किया

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में जन समस्याओं को लेकर जमशेदपुर जन कल्याण समिति ने प्रदर्शन किया। शंभु चौधरी के नेतृत्व में समिति ने मानगो चौक से मानगो नगर निगम तक रैली निकाली और आक्रोश जताया। प्रदर्शन के बाद, समिति ने विशेष पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में छह मुख्य मांगें रखी गईं:
- बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव से मच्छरों का पनपना, इसलिए फॉगिंग शुरू की जाए।
- मानगो के कई क्षेत्रों में पानी की पाइपलाइन नहीं पहुंची है, इसे चिन्हित कर पाइप बिछाई जाए।
- मानगो में ट्रैफिक जाम की समस्या हल की जाए।
- कॉलोनियों के अंदरूनी रोड की नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था हो।
- पार्किंग की उचित व्यवस्था हो।
- मानगो में नाली निर्माण की जाए।
शंभु यादव ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे नगर निगम कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर जन आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शन में शंभु चौधरी, पप्पु सिंह और अन्य समिति सदस्य शामिल थे।
What's Your Reaction?






