जमशेदपुर: आईजी अखिलेश झा ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

जमशेदपुर: आईजी अखिलेश झा ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

Jul 4, 2024 - 13:45
Jul 4, 2024 - 15:56
 0
जमशेदपुर: आईजी अखिलेश झा ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
जमशेदपुर: आईजी अखिलेश झा ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

रांची के आईजी अखिलेश झा गुरुवार की सुबह जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान डीआईजी अजय लिंडा भी उनके साथ थे। यहां पहुंचकर उन्होंने जिले के सभी थानेदारों, डीएसपी और इंस्पेक्टरों के साथ बैठक की। उनके आगमन पर पुलिस ऑफिस परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

आईजी अखिलेश झा का स्वागत एसएसपी किशोर कौशल ने गर्मजोशी से किया। बैठक में आईजी ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था और वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि जिले में सबकुछ शांति पूर्ण चल रहा है और कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया है। छोटे-मोटे मामलों का समाधान कर लिया गया है और कुछ गिने-चुने केसों पर पुलिस काम कर रही है।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देना था। आईजी ने पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Chandna Keshri चंदना केशरी, जो गणित-विज्ञान में इंटरमीडिएट हैं, स्थानीय खबरों और सामाजिक गतिविधियों में निपुण हैं।