IAS Promotion: IAS शैलेश नावल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे डायरेक्टर लेवल का पद
IAS शैलेश नावल को LBSNAA में नई जिम्मेदारी मिली। DoPT के आदेश के अनुसार वे अब Deputy Director (Senior) यानी Director स्तर का पद संभालेंगे। जानें पूरी खबर।
देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा में एक और अधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। महाराष्ट्र कैडर (2010 बैच) के IAS अधिकारी शैलेश नावल को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वर्तमान में वे अकादमी में Deputy Director (Deputy Secretary स्तर) के पद पर कार्यरत थे, लेकिन अब उन्हें Deputy Director (Senior) यानी Director स्तर पर पदोन्नत कर दिया गया है।
DoPT का आदेश
केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से सोमवार (18 अगस्त 2025) को जारी आदेश में कहा गया है कि शैलेश नावल की यह पुनर्नियुक्ति उस दिन से प्रभावी होगी, जिस दिन वे उन्नत पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
उनका कार्यकाल 27 सितंबर 2026 तक जारी रहेगा या फिर सरकार के अगले आदेश तक, इनमें से जो भी पहले हो।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर IAS नावल
शैलेश नावल 28 सितंबर 2021 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर हैं। अब यह नई जिम्मेदारी उनके करियर का एक अहम पड़ाव मानी जा रही है।
14 साल की सेवा पूरी करने का परिणाम
आईएएस अधिकारियों को 14 साल की सेवा पूरी करने के बाद आमतौर पर उच्च स्तर पर पुनर्नियुक्त किया जाता है। उसी प्रक्रिया के तहत शैलेश नावल को यह पद मिला है।
LBSNAA की अहमियत
मसूरी स्थित LBSNAA (Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration) देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सर्विस ट्रेनिंग संस्था है। यहीं पर IAS, IPS और अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे में यहां Director स्तर पर जिम्मेदारी संभालना किसी भी अधिकारी के लिए गौरव और बड़ी उपलब्धि माना जाता है।
What's Your Reaction?


