जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र में हाथी का हमला: चाकुलिया में वृद्ध महिला की मौत

चाकुलिया में एक वृद्ध महिला की हाथी द्वारा कुचलकर हत्या कर दी गई। वन विभाग को सूचना दी गई है और मुआवजे की मांग की गई है। क्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी है

Jul 10, 2024 - 13:39
Jul 10, 2024 - 14:25
 0
जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र में हाथी का हमला: चाकुलिया में वृद्ध महिला की मौत
जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र में हाथी का हमला: चाकुलिया में वृद्ध महिला की मौत

बुधवार की तड़के खुले में शौच के लिए जा रही वृद्ध महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला। यह घटना चाकुलिया थाना क्षेत्र के दक्षिणशोल निवासी हीरामणि मंडी (65) सुबह साढ़े 5 बजे की है। वृद्धा अपने घर से बाहर शौच के लिए गयी थी और घर से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों के पीछे खड़े हाथी से उनका सामना हो गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, हाथी ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी।

वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गयी है और मुआवजे की मांग की गयी है। हीरामणि के बेटे ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी है और हाथी लगातार गांव में प्रवेश करते रहते हैं, जिससे ग्रामीण दिन-रात दहशत में हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Chandna Keshri चंदना केशरी, जो गणित-विज्ञान में इंटरमीडिएट हैं, स्थानीय खबरों और सामाजिक गतिविधियों में निपुण हैं।