स्वर्णरेखा नहर में बहता मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

बोड़ाम थाना अंतर्गत बोंटा गांव के पास स्वर्णरेखा नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

Aug 24, 2024 - 23:40
 0
स्वर्णरेखा नहर में बहता मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी
स्वर्णरेखा नहर में बहता मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी
शनिवार की दोपहर बोड़ाम थाना अंतर्गत बोंटा गांव के पास स्वर्णरेखा नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता मिला है। पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
पटमदा डीएसपी वचन देव कुजूर ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर बोड़ाम पुलिस द्वारा शव को बरामद किया गया है। शव की उम्र करीब 45 वर्षीय होगी। आसपास के लोगों द्वारा पहचान कराने पर किसी ने भी पहचान नहीं कर पाई।
पुलिस ने शव की फोटो सभी थानों में भेज दी है ताकि जल्द से जल्द उसकी पहचान हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर सनसनी फैल गई है। लोगों का अनुमान है कि किसी व्यक्ति की हत्या करने के पश्चात नहर में उसका शव को बहा दिया गया है। शव की पहचान होने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है।
पुलिस जांच में जुटी हुई है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।