दमनकारी ममता सरकार - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

जघन्य अपराधियों के लिए  प्यार प्रदर्शनकारियों  पर पानी  बौछार, सरेआम सड़क पर होता  संग्राम  दमनकारी ममता की  सरकार। ......

Aug 28, 2024 - 00:13
Aug 28, 2024 - 00:16
 0
दमनकारी ममता सरकार - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

दमनकारी ममता सरकार
-----------------
जघन्य अपराधियों के लिए  प्यार
प्रदर्शनकारियों  पर पानी  बौछार,
सरेआम सड़क पर होता  संग्राम 
दमनकारी ममता की  सरकार। 

रेप कांड पर अति घोर रोष 
छात्रों में तो  दिखा आक्रोश,
पाँव तले खिसक रही जमीन 
नहीं आ रही ममता को होस।

कोलकता में पुलिस बर्बरता 
सह दे रही खुल्लेआम ममता,
छात्रों  पर  हुआ  लाठीचार्ज 
ममता सरकार की विफलता।


बारह घंटे बंद का ऐलान 
शुरू आरपार की लड़ाई,
इंसाफ के वास्ते ही उग्रता
भीड़ ने आग भी  लगाई ।

पुलिस की सख्ती  से
प्रदर्शनकारी भड़क गये,
पुलिस और छात्र के समूह
आमने सामने भीड़ गये।

कानून व्यवस्था अनियंत्रित 
सरकार हुई खूनी  खूँखार,
निरीह  निहत्थे  छात्रों  पर
किया निर्मम हिंसक प्रहार। 

ममता  की  बर्बरता को
क्यों केंद्र कर रहा सहन,
राष्ट्रपति शासन लगे शीघ्र 
चाह रहा अहले  वतन?

-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।