Bhilai Award Show: छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सितारों की महफ़िल, किसे मिला बेस्ट अवार्ड?
छत्तीसगढ़ी फिल्म अवार्ड शो 2024 भिलाई में हुआ, जहां बेस्ट फिल्म 'मोर छइंहा भुइंया 2' बनी और बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का खिताब लक्षित झांजी और दीक्षा जायसवाल ने जीता। जानें इस अवार्ड शो की पूरी लिस्ट!

भिलाई: छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित अवार्ड सेरेमनी, 16वां छत्तीसगढ़ी फिल्म अवार्ड शो, शनिवार, 8 मार्च को भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एचडी प्रोडक्शन और छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बैनर तले भिलाई के सिविक सेंटर स्थित हैलीपैड ग्राउंड में हजारों दर्शकों की उपस्थिति में हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल थे, जबकि उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म और निर्देशक का सम्मान
इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड "मोर छइंहा भुइंया-2" को प्रदान किया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान छॉलीवुड के प्रतिष्ठित निर्देशक सतीश जैन को प्राप्त हुआ।
मुख्य विजेता कलाकार
-
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: लक्षित झांजी (फिल्म "जवानी जिंदाबाद")
-
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: दीक्षा जायसवाल
-
सर्वश्रेष्ठ खलनायक: पवन गुप्ता (फिल्म "तीज के लुगरा")
-
सर्वश्रेष्ठ खलनायिका: दीपाली पांडे (फिल्म "मोर बाई हाई फाई")
-
सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक: अनुराग शर्मा
-
सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका: चंपा निषाद
-
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक: ओमी स्टाइलो (फिल्म "हांडा")
-
सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी: सिद्धार्थ सिंह ("मोर छइंहा भुइंया-2")
-
सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार: हेमलाल कौशल ("का इही ला कईथे मया")
-
सर्वश्रेष्ठ गीतकार: विष्णु कोठारी ("डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2")
-
सर्वश्रेष्ठ स्टोरी राइटर: "मोर छइंहा भुइंया"
-
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक: अमलेश नागेश (फिल्म "हांडा")
-
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता: दीपक साहू ("मोर छइंहा भुइंया")
-
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री: ज्योत्सना ताम्रकार ("जवानी जिंदाबाद")
-
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: दर्शन जैन ("मोर छइंहा भुइंया") और बेबी सुंदरानी ("का इही ला कईथे मया")
-
सर्वश्रेष्ठ एक्शन: मोहित साहू ("चंदा मामा")
-
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: क्रांति दीक्षित
-
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: अंजलि सिंह ("माटीपुत्र")
-
सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता: अनुपम वर्मा ("मोर बाई हाई फाई")
-
सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री: सुमित्रा साहू ("मोर छइंहा भुइंया")
-
सर्वश्रेष्ठ डायलॉग लेखक: गंगा सागर पंडा ("जवानी जिंदाबाद")
-
सर्वश्रेष्ठ एडिटर: गौरांग त्रिवेदी
-
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर: राजा शेन्द्रे ("डार्लिंग प्यार झुकता नहीं")
-
सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट: कांता जी
-
सर्वश्रेष्ठ आर्ट डायरेक्टर: बेनेडिक्स फ्रांसिस ("डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2")
-
सर्वश्रेष्ठ पोस्टर डिजाइनर: उत्तम मंडल
-
सर्वश्रेष्ठ इंफ्लुएंसर: मुकुल, सोना और नितिन
रंगकर्मियों और फिल्मकारों का सम्मान
इस साल पहली बार रंगकर्मियों को भी विशेष सम्मान दिया गया। वरिष्ठ रंगकर्मी शक्तिपत चक्रवर्ती, विवाष उपाध्याय, अनिता उपाध्याय, मणिमय मुखर्जी, बबलू विश्वास, त्रिलोक तिवारी सहित कई अन्य को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रतिष्ठित कैमरामैन दिनेश ठक्कर को दिया गया, जिन्होंने 200 से अधिक बॉलीवुड, छॉलीवुड और अन्य भाषाओं की फिल्मों को अपने कैमरे में कैद किया है।
एल्बम कैटेगरी में करण खान का जलवा
एल्बम कैटेगरी में करण खान ने कई अवार्ड्स अपने नाम किए।
-
बेस्ट जोड़ी: करण खान और योगिता मढरिया ("कोसा के साड़ी")
-
बेस्ट एल्बम एक्टर: करण खान
-
बेस्ट एल्बम डायरेक्टर: करण खान
-
बेस्ट लेडी सिंगर: करिश्मा खान ("कोसा के साड़ी")
-
बेस्ट गीतकार: अशोक तिवारी ("सोन मछरी")
-
बेस्ट सिंगर: श्री सारवा
-
बेस्ट कोरियोग्राफर: चंदनदीप ("लकर धकर")
-
बेस्ट एल्बम एक्ट्रेस: आकांक्षा ("आजा मजा मार ले")
-
बेस्ट एल्बम: "आजा मजा मार ले"
विशेष पुरस्कार
-
बेस्ट डिस्ट्रीब्यूटर अवार्ड: तरुण सोनी और अलक राय
-
सर्वश्रेष्ठ टॉकीज अवार्ड: भिलाई का चंद्रा मौर्या एसएलआर
छॉलीवुड के दिग्गजों की उपस्थिति
इस भव्य समारोह में छॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार और निर्देशक जैसे मन कुरैशी, करण खान, दीपक साहू, संदीप त्रिपाठी, ज्योत्सना ताम्रकार, मोनिका शर्मा, उर्वशी साहू, रजनीश झांजी, नकुल महलवार सहित कई फिल्मी हस्तियां उपस्थित थीं। छॉलीवुड पीआरओ दिलीप नामपल्लीवार, संजय रूंगटा, भिलाई टाईम्स के प्रधान संपादक यशवंत साहू समेत छॉलीवुड और बॉलीवुड की कई प्रमुख हस्तियों ने इस अवार्ड शो में भाग लिया।
छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित यह अवार्ड शो भव्यता और मनोरंजन से भरपूर रहा। कलाकारों की मेहनत और उनकी प्रतिभा को सम्मानित करने वाले इस कार्यक्रम ने छॉलीवुड के महत्व को और मजबूत किया।
What's Your Reaction?






