बज गया चुनाव का बिगुल-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

झारखंड महाराष्ट्र में चुनाव का बजा रण बिगुल हुआ ऐलान, गठबंधन में हो रही है खटपट  सीट  बँटवारे पर  घमासान।....

Oct 16, 2024 - 13:25
Oct 16, 2024 - 14:01
 0
बज गया चुनाव का बिगुल-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
बज गया चुनाव का बिगुल-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

बज गया चुनाव का बिगुल
-----------------
झारखंड महाराष्ट्र में चुनाव का
बजा रण बिगुल हुआ ऐलान,
गठबंधन में हो रही है खटपट 
सीट  बँटवारे पर  घमासान। 

दो चरणों में झारखंड चुनाव 
एक चरण में महाराष्ट्र,
पहले की अपेक्षा समय कम
इलेक्शन कमिशन बधाई पात्र।

व्यर्थ विपक्ष उठा रहा 
फिर इवीएम पर सवाल,
सीइसी  स्पष्ट कर चुके
बेतुका मशीन पर बवाल। 

राज्यों का हुआ शुरु रण
चुनाव में किसमें कितना दम,
विपक्ष नैरेटिव का पर्दाफाश 
भ्रष्टाचारी  नेता हुए  बेशर्म। 

भाजपा पर आरोप  लगाना
मोदी को बताना तानाशाह,
कितना हास्यास्पद लगता है
विपक्ष के मिथ्या सोच थाह?

आपात काल लगाने वाली
संविधान से जो करे खिलवाड,
बन रही संविधान की रक्षक 
जनता कांग्रेस को रही ताड़।

सभाओं में संविधान उछाल
राहुल करते उसका अपमान,
उसे जीवन में कभी पढ़े नहीं 
जनता भी गई उन्हें पहचान।
--डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।