Ranchi Arrest: अफीम तस्करी के बड़े खेल का खुलासा, तीन गिरफ्तार!
रांची पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड से तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 550 ग्राम अफीम, एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए। जानिए पूरी खबर!

रांची: झारखंड की राजधानी में अफीम तस्करी के एक बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। लोअर बाजार पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड से तीन युवकों को 550 ग्राम अफीम, एक देसी पिस्टल और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ये आरोपी खूंटी से अफीम लेकर आए थे और इसे चतरा पहुंचाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने ऐन वक्त पर इन्हें दबोच लिया।
कैसे हुआ खुलासा?
खादगढ़ा टीओपी के भीम सिंह को इस तस्करी की भनक लगी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और मोहन लोहरा, कुंवर मुंडा और बिरसा मुंडा को रंगे हाथों पकड़ लिया। यह जानकारी सिटी डीएसपी केवी रमन ने प्रेस वार्ता में दी। पुलिस के मुताबिक, ये तीनों आरोपी खूंटी से अवैध अफीम और हथियार लेकर रांची पहुंचे थे।
बस स्टैंड पर कर रहे थे सौदेबाजी
सूत्रों के मुताबिक, तीनों युवक खादगढ़ा बस स्टैंड के पास पानी टंकी के पास खड़े थे। वहां वे चतरा जाने वाले किसी शख्स का इंतजार कर रहे थे, जिसे यह अफीम सौंपनी थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से इस अवैध धंधे में लिप्त हैं।
अफीम तस्करी का अड्डा बन रहा खूंटी?
खूंटी जिला झारखंड में अफीम तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है। यहां के नक्सल प्रभावित इलाकों में अवैध पोoppy की खेती बड़े पैमाने पर होती है। नक्सली संगठन इसे अपनी फंडिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं और इसी अफीम को तस्करी के जरिए झारखंड से बाहर भेजा जाता है।
कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?
पकड़े गए तीनों युवक खूंटी के मूल निवासी हैं, लेकिन फिलहाल अलग-अलग जगहों पर रह रहे थे।
- मोहन लोहरा – खूंटी का रहने वाला, लेकिन अभी बुंडू में रह रहा था।
- कुंवर मुंडा – खूंटी का मूल निवासी, वर्तमान में खरसीदाग ओपी क्षेत्र में रह रहा था।
- बिरसा मुंडा – खूंटी का रहने वाला, जो फिलहाल खरसीदाग में रहता था।
बड़ा नेटवर्क, जल्द होंगे और खुलासे!
पुलिस के मुताबिक, इन तस्करों का नेटवर्क काफी बड़ा है। आरोपियों से पूछताछ में उस व्यक्ति की भी जानकारी मिली है, जिसे अफीम सौंपनी थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस रैकेट के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस की पूरी कार्रवाई
इस ऑपरेशन को डीआइजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में सिटी डीएसपी केवी रमन, खादगढ़ा टीओपी प्रभारी दिवाकर कुमार, जमादार भीम सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
अफीम तस्करी के खिलाफ कड़ा एक्शन!
रांची पुलिस लगातार ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पिछले कुछ महीनों में पुलिस ने कई ड्रग्स सप्लायर्स और नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इस ताजा कार्रवाई से भी झारखंड में ड्रग माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
क्या कहती है पुलिस?
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस गिरफ्तारी से झारखंड में चल रहे अफीम तस्करी नेटवर्क की परतें खुल सकती हैं।
What's Your Reaction?






