Ranchi Bounty Case: 20 लाख की सुपारी लेकर व्यवसायी पर गोली चलवाई, अनिल टाइगर हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड

20 लाख की सुपारी लेकर व्यवसायी पर गोली चलवाई, अनिल टाइगर हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड, कोलकाता से गिरफ्तार।

May 16, 2026 - 17:15
 0
Ranchi Bounty Case: 20 लाख की सुपारी लेकर व्यवसायी पर गोली चलवाई, अनिल टाइगर हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड
Ranchi Bounty Case: 20 लाख की सुपारी लेकर व्यवसायी पर गोली चलवाई, अनिल टाइगर हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड

Ranchi Big Action: रांची के कटहल मोड़ के छड़-सिमेंट व्यवसायी राधेश्याम साहु पर जानलेवा हमला कराने वाले मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा को रांची पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है।

20 लाख की सुपारी लेकर रची थी साजिश

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने 20 लाख रुपए की सुपारी लेकर व्यवसायी पर गोली चलवाई थी। आरोपी चर्चित अनिल टाइगर हत्याकांड का भी मुख्य साजिशकर्ता निकला।

15 अक्टूबर 2025 को हुई थी फायरिंग

रुरल एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि 15 अक्टूबर 2025 को नगड़ी थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ स्थित सांभवी इंटरप्राइजेज के मालिक राधेश्याम साहु पर दुकान के पास दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दो शूटर पहले ही गिरफ्तार, मास्टरमाइंड कोलकाता में था

मामले में एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस ने पहले ही दो शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन घटना का मास्टरमाइंड सूरज सिन्हा फरार चल रहा था

कोलकाता से दबोचा गया आरोपी

पुलिस को सूचना मिली कि वह कोलकाता में छिपा हुआ है। इसके बाद रुरल एसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में टीम गठित कर उसे गिरफ्तार किया गया।

अनिल टाइगर हत्याकांड में भी बड़ी भूमिका

एसपी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि सूरज सिन्हा 26 मार्च 2025 में हुए चर्चित अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर हत्याकांड का भी मुख्य साजिशकर्ता है। उसने अनिल टाइगर की हत्या के लिए 5 लाख रुपए की सुपारी ली थी।

जमीन विवाद बना हत्या का कारण

कांके के चामगुरु मौजा में 10 एकड़ पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। अनिल टाइगर स्थानीय जोतकारों का पक्ष रख रहे थे, जिससे देवव्रत नाथ शाहदेव नाराज था। उसने ही अनिल टाइगर की हत्या की साजिश रची थी।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा, रांची के शिवगंज हरमू रोड का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है

आपकी राय क्या है – क्या सुपारी हत्याओं पर रोक लगाने के लिए पुलिया को और सख्त कदम उठाने चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग इस बड़ी कार्रवाई के बारे में जान सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Manish Tamsoy मनीष तामसोय कॉमर्स में मास्टर डिग्री कर रहे हैं और खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और शतरंज जैसे खेलों में उनकी गहरी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता उन्हें एक कुशल खेल विश्लेषक बनाती है। इसके अलावा, मनीष वीडियो एडिटिंग में भी एक्सपर्ट हैं। उनका क्रिएटिव अप्रोच और टेक्निकल नॉलेज उन्हें खेल विश्लेषण से जुड़े वीडियो कंटेंट को आकर्षक और प्रभावी बनाने में मदद करता है। खेलों की दुनिया में हो रहे नए बदलावों और रोमांचक मुकाबलों पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।