Jharkhand Crime: कुख्यात अपराधी सरगना डब्लू सिंह उर्फ गौतम सिंह ने किया आत्मसमर्पण
झारखंड पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति को बड़ी सफलता मिली। हत्या, रंगदारी और 37 से अधिक कांडों में वांछित कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह उर्फ गौतम सिंह ने पलामू पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

झारखंड सरकार की अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति और पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड, रांची के निर्देश पर पलामू पुलिस द्वारा चलाए जा रहे संगठित अपराधियों व गिरोहों के खिलाफ अभियान को बड़ी सफलता मिली है।
17 अगस्त की रात 10:30 बजे, कुख्यात अपराधी एवं गिरोह का सरगना डब्लू सिंह उर्फ गौतम सिंह (पिता– स्व. रविन्द्र सिंह, साकिन– फुलांग, थाना– लेस्लीगंज, जिला– पलामू, वर्तमान पता– कचरवा डेम के समीप, थाना– शहर, जिला– पलामू) ने पुलिस अधीक्षक, पलामू के समक्ष शहर थाना परिसर में आत्मसमर्पण कर दिया।
अपराध इतिहास
डब्लू सिंह वर्ष 2005 से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है और हत्या, रंगदारी सहित कई जघन्य अपराधों में संलिप्त रहा। उस पर पलामू, लातेहार और रांची जिलों में कुल 37 आपराधिक कांड दर्ज हैं।
वर्ष 2014 में लातेहार से जेल गया था, लेकिन 2018 में जेल से छूटने के बाद फरार होकर लगातार गंभीर अपराधों को अंजाम देता रहा। वर्तमान में शहर थाना क्षेत्र के हत्या और रंगदारी से जुड़े चार गंभीर कांडों में वांछित था।
दर्ज प्रमुख कांड
डब्लू सिंह पर दर्ज कुछ प्रमुख कांड इस प्रकार हैं –
-
सदर थाना कांड संख्या 105/05 (धारा 386/326/324/307/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट)
-
सदर थाना कांड संख्या 448/08 (धारा 384/386/120B भा.द.वि. एवं 25(1-बी)(ए)/26/35 आर्म्स एक्ट)
-
विश्रामपुर थाना कांड संख्या 12/07 (धारा 144/448/386 भा.द.वि.)
-
सदर शहर थाना कांड संख्या 435/07 (धारा 302/34 भा.द.वि.)
-
पाटन थाना कांड संख्या 14/08 (धारा 302/201/379 भा.द.वि.)
-
रांची कोतवाली थाना कांड संख्या 261/08 (धारा 25(1-बी)(ए)/26/35 आर्म्स एक्ट)
-
अरगोड़ा थाना रांची कांड संख्या ST-227/09, ST-580/09 (धारा 302/34 भा.द.वि.)
-
लातेहार थाना कांड संख्या 108/15 (धारा 302/120B भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट)
-
शहर थाना कांड संख्या 158/2020 (धारा 302/120B/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट)
-
शहर थाना कांड संख्या 286/21 (धारा 386/387/120B/34 IPC)
(इसके अतिरिक्त अन्य कई मामलों में भी नामजद रहा है।)
पुलिस की कार्रवाई
पलामू पुलिस के लिए यह आत्मसमर्पण बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की इस कार्रवाई से क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।
What's Your Reaction?






