लालच में भोंक दिया खंजर : -डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

विचार धारा नहीं छोड़ सकते मुख्यमंत्री पद ठुकरा  सकते, पद लालची  उद्धव की तरह नीचे  इतने नहीं  गिर सकते।....

Nov 16, 2024 - 09:32
Nov 16, 2024 - 09:39
 0
लालच में भोंक दिया खंजर : -डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
लालच में भोंक दिया खंजर : -डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

लालच में भोंक दिया खंजर
------------------
विचार धारा नहीं छोड़ सकते
मुख्यमंत्री पद ठुकरा  सकते,
पद लालची  उद्धव की तरह
नीचे  इतने नहीं  गिर सकते।

पद हेतु भाजपा के पीठ में 
लालच में भोंक दिया खंजर,
बाला साहब की आत्मा को
उद्धव ने रख दिया चीरकर। 

कभी कांग्रेस संग नहीं जायेंगे 
बाला साहब का प्रण ऐलान,
हिन्दू सम्राट का  मान न रखा
पद हेतु ही खोया स्वाभिमान। 

एमवीए गठबंधन क्रियाकलाप 
सनातन संस्कृति  के  खिलाफ,
स्वीकार मौलाओं के  हर माँग
इनकी मनसा तो स्पष्ट साफ।

शिवसेना उद्धव की  गुट तो
सोनिया चरणों में नतमस्तक,
अल्पसंख्यक वोट के लिए गिरे
और  गिरेंगे  किस  हद  तक?

महाराष्ट्र चुनाव हुआ दिलचस्प 
तय होगी प्रदेश की दशा दिशा,
सबकुछ अब जनता के ऊपर 
मिडिया स्पष्ट दिखा रही शीशा।
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Manish Tamsoy मनीष तामसोय कॉमर्स में मास्टर डिग्री कर रहे हैं और खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और शतरंज जैसे खेलों में उनकी गहरी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता उन्हें एक कुशल खेल विश्लेषक बनाती है। इसके अलावा, मनीष वीडियो एडिटिंग में भी एक्सपर्ट हैं। उनका क्रिएटिव अप्रोच और टेक्निकल नॉलेज उन्हें खेल विश्लेषण से जुड़े वीडियो कंटेंट को आकर्षक और प्रभावी बनाने में मदद करता है। खेलों की दुनिया में हो रहे नए बदलावों और रोमांचक मुकाबलों पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।