Jamshedpur Suicide Case: धतकीडीह निवासी युवक ने लगाई फांसी, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धतकीडीह हरिजन बस्ती में 20 वर्षीय युवक अमित मुखी ने मंगलवार सुबह फांसी लगा ली। परिवार ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस जांच में जुटी है।
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह हरिजन बस्ती में मंगलवार सुबह एक युवक ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान अमित मुखी (20 वर्ष) के रूप में हुई है।
परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अमित को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार इस घटना से सदमे में है। मृतक के चाचा गणेश मुखी ने बताया कि घटना के समय घर पर मां और दो बहनें मौजूद नहीं थीं। वे सुबह अपने-अपने काम से बाहर चली गई थीं।
कारणों का नहीं चला पता
अमित ने हाल ही में कहीं नौकरी पकड़ी थी। फिलहाल उसने आत्महत्या क्यों की, इसका पता अब तक नहीं चल सका है।
परिवार और स्थानीय लोग भी कारण को लेकर अंजान हैं।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
What's Your Reaction?


