Fagun Month 2025: आज से शुरू हो रहे फागुन महीने का जानिए महत्व, फागुन माह में क्या करें क्या ना करें 

13 फरवरी से फागुन माह शुरू हो रहा है। आने वाले कई त्योहार फागुन महीने में पड़ते है। जिनका विशेष महत्व है।

Feb 13, 2025 - 14:21
Feb 13, 2025 - 14:35
 0
Fagun Month 2025: आज से शुरू हो रहे फागुन महीने का जानिए महत्व, फागुन माह में क्या करें क्या ना करें 
Fagun Month 2025: आज से शुरू हो रहे फागुन महीने का जानिए महत्व, फागुन माह में क्या करें क्या ना करें 

फागुन माह 2025: सनातन धर्म में फागुन माह को बेहद पवित्र माह के रूप में गिना जाता है। माघ पूर्णिमा के ठीक एक दिन बाद से फागुन का महीना शुरू हो जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार फागुन माह अंतिम मास होता है। क्योंकि इसके बाद चैत्र प्रारंभ हो जाता है। 13 फरवरी 2025 से शुरू हो रहे फागुन महीने में दो महत्वपूर्ण त्योहार पड़ते है। इस फागुन माह में महाशिवरात्रि और होली का त्योहार होता है। इसके अलावा मांगलिक कार्यों के लिए फागुन माह उत्तम और शुभ माना गया है। लोग शादी, मुंडन, ग्रह प्रवेश आदि शुभ कार्य शुरू कर देते है। 

कब से शुरू है फागुन माह 


हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2025 का फागुन माह 13 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसका समापन 14 मार्च दिन शुक्रवार को होगा।

फागुन माह का महत्व


पंचांग के अनुसार फागुन माह को वर्ष का बारहवां और अंतिम महीना माना गया है। इस माह में सनातन धर्म के दो मुख्य त्योहार महाशिवरात्रि और होली आता हैं। पुराणों में माना गया है कि फागुन माह में ही भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। वहीं रंगो के त्योहार में बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी। फागुन माह में विजया एकादशी भी होती है। जिसे भगवान विष्णु के साधक व्रत संकल्प करते है। कई लोग दान और पुण्य भी करते है। 


फागुन माह में क्या करें

शास्त्रों के अनुसार फागुन माह में चंद्रमा का जन्म हुआ था। ऐसे में साधक को चंद्रदेव की पूजा करना शुभ माना जाता है। यदि आपको कुंडली में चंद्रदोष है तो आपको रोजाना चंद्रदेव की पूजा करनी चाहिए।
 रोजाना भगवान शिव की आराधना करें। 
शिव का जाप करें, 
मां गौरी , पार्वती की पूजा करें 
निर्धन को फल, कपड़ा, और जरूरतमंद चीजें दान करें।
गाय को रोटी खिलाएं ।


क्या ना करें

फागुन माह में शिव की आराधना करने वाले साधक मदिरा सेवन न करें 
प्याज ,लहसुन के सेवन से दूर रहें
किसी गरीब इंसान को ना परेशान करें
कोई बुरा कार्य ना करें

फागुन में पड़ने वाले विभिन्न त्योहार

16 फरवरी - दिवजपीय संकठी चतुर्थी

20 फरवरी -  शबरी जयंती 

21 फरवरी - जानकी जयंती 

24 फरवरी - विजया एकादशी 

25 फरवरी - प्रदोष व्रत 

26 फरवरी - महाशिवरात्रि 

27 फरवरी - फागुन अमावस्या 

1 मार्च - रामकृष्ण जयंती

3 मार्च - विनायक चतुर्थी

10 मार्च - आमलकी एकादशी 

11 मार्च - प्रदोष व्रत 

13 मार्च - होलिका दहन, फागुन व्रत

14 मार्च - चंद्र ग्रहण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Brajesh Saini ब्रजेश सैनी इंडिया इंडियन न्यूज में बतौर न्यूज राइटर और रिपोर्टर मैनेजर के रूप में काम कर रहे है। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई JIMMC कानपुर से पूरी की है। लगभग 6 वर्षो से मीडिया इंडस्ट्री में कार्यरत है। पॉलिटिकल , स्पोर्ट्स और इंटरनेशनल खबरों में अच्छी पकड़ है। इससे पहले वो कई संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।