दुमकाकोचा गांव में खेलते समय 4 साल के बच्चे की डूबने से मौत, परिवार और गांव में शोक का माहौल

गालूडीह थाना क्षेत्र के बाघुड़िया पंचायत में एक दुखद घटना घटी, जहां 4 साल के बासुदेव सिंह की खेलते समय नाले में डूबने से मौत हो गई। परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

Aug 11, 2024 - 22:47
 0
दुमकाकोचा गांव में खेलते समय 4 साल के बच्चे की डूबने से मौत, परिवार और गांव में शोक का माहौल
दुमकाकोचा गांव में खेलते समय 4 साल के बच्चे की डूबने से मौत, परिवार और गांव में शोक का माहौल
दुमकाकोचा गांव में एक दुखद घटना घटी, जहां 4 साल के बासुदेव सिंह की खेलते समय नाले में डूबने से मौत हो गई। यह घटना रविवार को घटी, जब बासुदेव अपने दादा के साथ घर के पास खेल रहा था। उसके माता-पिता खेत में खेती का काम कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, बासुदेव खेलते-खेलते अचानक नाले के समीप पहुंच गया और गहरे गड्ढे में गिरकर डूब गया। जब उसके डूबने की खबर परिवार को मिली, तो उसे तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया। अस्पताल के डॉक्टर कुमुदिनी सरदार ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन परिवार वालों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई, प्रखंड उपाध्यक्ष सुखलाल हांसदा, प्रखंड कोषाध्यक्ष अम्पा हेम्ब्रम, विमल मार्डी, अमर पुर्ति, सुशील मार्डी आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।