बुद्ध की धरती का संदेश - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

भारत  नीति संतुलित सदा हृदय में देशहित, इसी तहत यूक्रेन दौरा रूस हमारा परम मीत।......

Aug 23, 2024 - 20:18
Aug 23, 2024 - 20:24
 0
बुद्ध की धरती का संदेश - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
बुद्ध की धरती का संदेश - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

बुद्ध की धरती का संदेश 
----------------
भारत  नीति संतुलित
सदा हृदय में देशहित,
इसी तहत यूक्रेन दौरा
रूस हमारा परम मीत।

वहाँ बुद्ध की धरती का संदेश 
नहीं युद्ध ग्रस्त हो कोई देश,
शांति सदा बातचीत से संभव
मानवता विरूद्ध जंग का रेस।

कीव में मोदी मोदी के नारे
शाति दूत पर सबकी नजर,
बारूदी बरबादी रूक जाय
सब चलें अमन की ही डगर।

प्रारंभ से ही मोदी प्रयास
न इस तरह जन धन नाश,
रूस यूक्रेन को समझा रहे
युद्ध विराम की पूर्ण आस।

कीव में बापू को नमन
अर्पित की श्रद्धांजलि,
यह दौरा अति महत्वपूर्ण 
विश्व शांति हेतु हो भली।

सबकी नजर भारत ओर
मोदी का बढ़ रहा प्रभाव,
सब देश करते गहन विचार 
पसंद करते अमोल सुझाव।

अमेरिका से बढ़ रहे संबंध
ऐतिहासिक मित्र हमारा रूस,
कितनी मुश्किल है कुटनीति 
सब संग चलें सब रहें खुश।

--डाँ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।