बयानवीर सोनिया का लाल-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
बयानवीर सोनिया का लाल अग्निवीर पर नाहक सवाल, सेना सहमति से यह योजना भ्रमित कर क्यों बजाते गाल?....

बयानवीर सोनिया का लाल
-----------------
बयानवीर सोनिया का लाल
अग्निवीर पर नाहक सवाल,
सेना सहमति से यह योजना
भ्रमित कर क्यों बजाते गाल?
रक्षामंत्री का बयान
राहुल पर पलटवार,
सबको सरकारी नौकरी
सुरक्षित अग्निवीर परिवार।
युवा रहे सेना की सेहत
इसीलिए बनी यह योजना,
अवकाश बाद भी कार्यरत
सुलभ अन्यत्र सेवा करना।
राहुल नैरेटिव खतरनाक,
सेना पर उठा रहे सवाल,
क्यों बना रहे मुद्दा चुनावी
चल रहे दुश्मन सी चाल?
आखिरी दौर का प्रचार
सब बनाते अपनी सरकार,
भाषण में तो दावा जोरदार
आठ अक्टूबर का इंतजार।
हरियाणा चुनाव दिलचस्प
दिख रही काँटे की टक्कर,
जनता जागरूक समझदार
किसे बनाए विजयी चुनकर?
--डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
What's Your Reaction?






