FICCI New President : अनंत गोयनका होंगे फिक्की के अगले अध्यक्ष ! CEAT से शुरू कर 25 गुना बढ़ाया था neg Market Cap, जानें उनके सफलता के राज

क्या अनंत गोयनका की नई भूमिका भारतीय उद्योग जगत के लिए गेम-चेंजर साबित होगी? जानें कैसे CEAT में MD के तौर पर उन्होंने कंपनी का Market Cap 25 गुना बढ़ाया और दुनिया का प्रतिष्ठित Grand Deming Prize जीता।

Oct 17, 2025 - 14:39
Oct 17, 2025 - 14:50
 0
FICCI New President  : अनंत गोयनका होंगे फिक्की के अगले अध्यक्ष ! CEAT से शुरू कर 25 गुना बढ़ाया था neg Market Cap, जानें उनके सफलता के राज
FICCI New President : अनंत गोयनका होंगे फिक्की के अगले अध्यक्ष ! CEAT से शुरू कर 25 गुना बढ़ाया था neg Market Cap, जानें उनके सफलता के राज

नई दिल्ली: भारतीय उद्योग जगत के सबसे प्रतिष्ठित संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) को इस साल एक नया और युवा चेहरा मिला है। RPG ग्रुप के उद्योगपति अनंत गोयनका को FICCI का नया अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) चुना गया है। वे वर्तमान सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद से उठकर यह जिम्मेदारी संभालेंगे और हर्षवर्धन अग्रवाल का स्थान लेंगे।

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा 14 अक्टूबर को श्रीनगर में हुई FICCI की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में की गई। अनंत गोयनका आगामी 28-29 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली में होने वाली FICCI की 98वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान औपचारिक रूप से यह पदभार ग्रहण करेंगे।

पारिवारिक विरासत और CEAT में शानदार सफर

अनंत गोयनका, RPG ग्रुप के वर्तमान चेयरमैन हर्ष गोयनका के पुत्र हैं। RPG ग्रुप की स्थापना 1979 में डॉ. आर.पी. गोयनका ने की थी और आज यह इन्फ्रास्ट्रक्चर, टायर, आईटी और फार्मा जैसे क्षेत्रों में देश की प्रमुख कंपनियों में शामिल है। इस ग्रुप के प्रमुख व्यवसायों में CEAT, KEC International और Zensar Technologies शामिल हैं।

अनंत ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में CEAT Limited के साथ की थी। वे टायर डिपार्टमेंट के प्रमुख के तौर पर कंपनी से जुड़े और अपनी मेहनत और दूरदर्शिता से 2012 तक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद तक पहुंचे। उनके नेतृत्व में CEAT ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की और कंपनी का बाजार पूंजीकरण 25 गुना तक बढ़ गया। उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि 2023 में ग्रैंड डेमिंग पुरस्कार (Grand Deming Prize) हासिल करना था, जिसे जीतने वाली CEAT दुनिया की पहली टायर कंपनी बन गई।

उद्योग जगत में मान्यता और सम्मान

अनंत गोयनका के उत्कृष्ट नेतृत्व को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों से सराहा गया है। उन्हें 2017 में फोर्ब्स इंडिया द्वारा 'नेक्स्ट जेनरेशन बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर' और इकोनॉमिक टाइम्स-स्पेंसर स्टुअर्ट द्वारा 'इंडिया’s 40 अंडर 40 बिजनेस लीडर्स' की सूची में शामिल किया गया। इसके अलावा, उन्होंने ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ATMA) के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

98 साल पुराने संगठन की नई दिशा

FICCI की स्थापना 1927 में घनश्याम दास बिड़ला और पुरुषोत्तम दास ठाकुरदास जैसे दिग्गज उद्योगपतियों ने की थी। यह देश का सबसे बड़ा और सबसे पुराना व्यापार संगठन है जो सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है।

उद्योग जगत के जानकार मान रहे हैं कि अनंत गोयनका जैसे युवा, गतिशील और सफल उद्योग नेता की अगुवाई में FICCI को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और सस्टेनेबल डेवलपमेंट जैसे विषयों पर उनका फोक्स FICCI की नीतियों को और प्रभावी बना सकता है। उनकी नियुक्ति नए भारत के उद्योग जगत के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow