आरक्षण पर सियासी भ्रमजाल  - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

आरक्षण पर चाल  सियासी भ्रमजाल, यह विपक्ष का नैरेटिव  कर गया खूब कमाल।.....

Aug 21, 2024 - 18:58
Aug 21, 2024 - 19:10
 0
आरक्षण पर सियासी भ्रमजाल  - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
आरक्षण पर सियासी भ्रमजाल  - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

आरक्षण पर सियासी भ्रमजाल 
-------------------
आरक्षण पर चाल 
सियासी भ्रमजाल,
यह विपक्ष का नैरेटिव 
कर गया खूब कमाल।

दलित हो गए भ्रमित 
कांग्रेस की सफल दांव,
इस मसले पर भारत बंद
मोदी पर बढ़ाना दबाव।

वापिस लिया सरकार ने
लैटरल इंटरी  का आदेश,
एस सी एस टी आरक्षण में 
नहीं क्रीमी लेयर का प्रवेश। 

किसी हाल में नहीं छेड़छाड़
आरक्षण यथावत ही रहेगा,
सरकार संकल्पित इस मुद्दे पर
विपक्ष तो उल्टी चाल चलेगा।

विपक्ष कर रहा सियासत 
भ्रम फैलाकर अफरातफरी,
स्पष्टीकरण के बावजूद भी
व्यर्थ ही  भारत बंद करी।

क्रीमी लेयर  एक बहाना
विपक्ष का केन्द्र पर निशाना,
समझाने की कोशिश बहुत 
आए सड़क पर नहीं माना।

दलितों का वर्गीकरण नहीं
सरकार भी इससे सहमत,
फिर भी क्यों हो रहा बवाल 
हो रहा लोकतंत्र भी आहत?

--डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।