Ranchi Arrested : रांची में पकड़ा गया ISIS का संदिग्ध आतंकी! क्या था उसका बड़ा प्लान?
रांची के जीके मैन्सन लॉज से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार। उसके पास से पिस्तौल और केमिकल मिले। दुर्गा पूजा से पहले सुरक्षा पर सवाल। जानिए पूरी घटना और आतंकी के मनसूबे।
राजधानी रांची से बुधवार की सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। पथल कुदवा के पास स्थित जीके मैन्सन लॉज से ISIS का संदिग्ध आतंकी पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने यह कार्रवाई की है। संदिग्ध आतंकी का नाम अशहर दानिश बताया गया है। वह बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है और करीब डेढ़ वर्षों से रांची में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, वह 14 जनवरी 2024 को लॉज में आया था और तब से यहीं रह रहा था।
पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल बरामद किया है। साथ ही कुछ केमिकल्स मिलने की भी खबर है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह घटना दुर्गा पूजा से पहले हुई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। रांची में दुर्गा पूजा का आयोजन बहुत भव्य होता है और मेले में भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में आतंकी का पकड़ा जाना बड़ी सफलता माना जा रहा है।
यह पहली बार नहीं है जब झारखंड से किसी आतंकी की गिरफ्तारी हुई हो। इससे पहले हजारीबाग और गिरिडीह जैसे जिलों में भी आतंकियों को पकड़ा गया था। यह दर्शाता है कि राज्य में आतंक से जुड़ी गतिविधियां कभी-कभी सक्रिय हो जाती हैं।
फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध आतंकी से पूछताछ कर रही हैं। उसके मनसूबों को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसका संबंध किसी बड़े नेटवर्क से है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि क्या दुर्गा पूजा जैसे आयोजनों को निशाना बनाने की कोई योजना थी।
दिल्ली पुलिस की टीम स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर रही है। रांची पुलिस भी सुरक्षा को लेकर सतर्क है और लॉज में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। आसपास के इलाके में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
इस घटना ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि त्योहारों के समय सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है। लोग दहशत में हैं लेकिन प्रशासन भरोसा दिला रहा है कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी। आने वाले दिनों में पूछताछ और जांच से यह स्पष्ट होगा कि अशहर दानिश के पीछे कौन-कौन से नेटवर्क सक्रिय थे।
रांची में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सतर्क रहें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
What's Your Reaction?


