Milkipur by-election 2025: नतीजों से पहले अखिलेश यादव का सरेंडर, चुनाव में लगाया धांधली का आरोप

मिल्कीपुर चुनाव के नतीजे आने से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हार स्वीकार कर ली है। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया फिर से कराई जाए।

Feb 7, 2025 - 13:24
Feb 7, 2025 - 14:41
 0
Milkipur by-election 2025: नतीजों से पहले अखिलेश यादव का सरेंडर, चुनाव में लगाया धांधली का आरोप
Milkipur by-election 2025: नतीजों से पहले अखिलेश यादव का सरेंडर, चुनाव में लगाया धांधली का आरोप

मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव लेटेस्ट न्यूज: अयोध्या की प्रतिष्ठापूर्ण सीट मिल्कीपुर चुनाव में मतदान को पूरे हुए 72 घंटे भी नहीं हुए है। हार के डर से बौखलाए सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहे है। हालांकि 8 फरवरी को आने वाले नतीजों से पहले उन्होंने हार स्वीकार कर ली है। वहीं अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद , पूर्व मंत्री पवन पांडेय और सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि चुनाव को निरस्त कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की। क्योंकि इस चुनाव में धांधली हुई है। सपा कार्यकर्ताओं को वोट डालने नही दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्या जरूरत थी 6 बार मुख्यमंत्री को आने की। 7 मंत्री लगाने की और 40 विधायक मैदान में उतारने की। ये चुनाव इतिहास के लिए काला अध्याय है।

सरकार पर लगे ये आरोप 


5 फरवरी को अयोध्या की विधानसभा सीट में उप चुनाव के लिए मतदान हुआ। जहां सीधी टक्कर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच थी। मतदान में समाजवादी पार्टी के नेताओ ने हेराफेरी का आरोप लगाया। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि चुनाव में सरकार ने बूथ कैप्चरिंग करवाई। हमारे कार्यकर्ताओं को पिटवाया गया। सपा एजेंट को बाहर निकाल दिया। प्रशासन बीजेपी कार्यकर्ता की तरह काम कर रही थी। फिर भी हमने डटकर सामना किया। हमारे कार्यकर्ता साहसी है। वो बधाई के पात्र है। 


इन पर हुआ केस 


मतदान के दिन बीजेपी कार्यकर्ता बब्बन तिवारी की सपाई कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई की। गोलियां भी चलाई गई। लेकिन किसी को क्षति नहीं हुई। आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं ने असलहे के पीछे वाले हिस्से से घायल कर दिया। ये सब तब हुआ जब कार्यकर्ता लौटते समय थाना खंडासा के भाखौली गांव में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगा। पिटाई के बाद कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर सांसद लल्लू सिंह , पूर्व विधायक खब्बू तिवारी ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही। वहीं पुलिस ने 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया।


अखिलेश ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना 

मिल्कीपुर चुनाव में धोखाधड़ी और हेराफेरी का आरोप लगाते हुए सपा अध्यक्ष ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा बीजेपी ऐसे ही चुनाव लड़ती है। चुनाव आयोग मर चुका है। उस पर डालने के लिए सफेद चादर डालनी चाहिए थी। पूरे चुनाव में एसएसपी अधिकारी से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने सपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Brajesh Saini ब्रजेश सैनी इंडिया इंडियन न्यूज में बतौर न्यूज राइटर और रिपोर्टर मैनेजर के रूप में काम कर रहे है। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई JIMMC कानपुर से पूरी की है। लगभग 6 वर्षो से मीडिया इंडस्ट्री में कार्यरत है। पॉलिटिकल , स्पोर्ट्स और इंटरनेशनल खबरों में अच्छी पकड़ है। इससे पहले वो कई संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।